
हेल्थ डेस्क: हेयर फॉल की समस्या होना आम बात है।थोड़े-थोड़े गिरते बाल भले ही आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन नए बाल आने पर दिल को राहत मिलती है। अगर अचानक से ही आपके सब बाल झड़ जाए तो सोचिए क्या होगा? महाराष्ट्र में ऐसे ही केस सामने आ रहे हैं जिन्हें देख और सुनकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के हिंगना में लोगों में अचानक से गंजा होने की खबरे आ रही हैं। इस वायरस का इतना आतंक फैल चुका है कि अब तक करीब 400 से ज्यादा लोग अपने बाल खो चुके हैं। जानिए आखिर कैसे गंजापन का वायरस आतंक मचा रहा है।
बोंडगांव और कलवाड़ सहित कई गांवों के निवासियों को अचानक से हेयरफॉल शुरू हो गया। गंजापन वायरस नाम से फेमस हो रहे इस इंफेक्शन से केवल तीन दिन में लोग गंजे हो रहे हैं। पुरुष और महिलाएं इस वायरस का शिकार बन रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों की जांच आंकलन में सिर की त्वचा में फंगल संक्रमण के कारण गंजेपन की बात सामने आई है। साथ ही पानी की जांच भी की गई जिसमें मैटल्स के शामिल होने की बात सामने आई। फंगल इंफेक्शन को बढ़ाने में वातावरण से प्रदूषण और भारी धातुओं को कारण माना जा रहा है। अभी तक गंजेपन का सही कारण पता नहीं चल पाया है।
शहद-लहसुन के जादुई फायदे! हार्ट हेल्थ से इम्यूनिटी को करें बूस्ट
गंजापन किसी वायरल इंफेक्शन के कारण हो रहा है यह फंगस इंफेक्शन के? इस बारे में तो भी नहीं पता चल पाया है। लोगों को गंजेपन की समस्या से दूर रखने के लिए साफ-सफाई रखने की सलाह दी जा रही है। जानिए कैसे बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
और पढ़ें: हर रोज दही का सेवन करना सही या गलत ? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.