
Alia Bhatt Fitness tips: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। आलिया भट्ट मां बनने के बाद बेहद फिट दिखती हैं। उनकी फिटनेस का राज कुछ और नहीं बल्कि रोजाना जिम में घंटों बिताना है। अलिया न सिर्फ अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखती हैं बल्कि जिम में खास एक्सरसाइज करके ओवरऑल बॉडी को मेंटेन किया हुआ हैं।
फिटनेस ट्रेनर करण साहनी ने आलिया भट्ट का वर्कआउट वीडियो कैप्शन के साथ सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। करण लिखते हैं कि आलिया वर्कआउट के वक्त अपना 100 परसेंट देती हैं और अपनी फॉर्म को ठीक करने के लिए पूरी कोशिश करती हैं। अगर आप भी अपने आप को फिट रखना चाहती हैं तो आलिया भट्ट के वर्कआउट रूटिंग टिप्स को अपना सकती हैं।
1.सिंगल लेग स्क्वाट: आलिया भट्ट जांघों और कोर को मजबूत बनाने के लिए सिंगल लेग स्क्वाट करती हैं। अगर आप भी सिंगल लेग स्क्वाट्स करना चाहती हैं तो ट्रेनर की मदद जरूर लें। इस एक्सरसाइज को ध्यान से ना किया जाए तो चोट लगने की संभावना भी बढ़ जाती है।
2. पुश अप्स: पुश अप्स एक बॉडी वेट एक्सरसाइज है जो कि शरीर की ताकत और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। कोर सिचुएशन को सुधारने के लिए और कैलोरी बर्न करने के लिए रोजाना पुश अप्स किए जा सकते हैं। अगर आपने कभी पहले पुशअप्श नहीं किया हैं तो एक साथ पुशअप करने से बचें बल्कि धीरे-धीरे शरीर को एक्सरसाइज के लिए ढालें।
3. पुल अप्स: बॉडी के अपर पार्ट को मजबूत बनाने के लिए पुलअप्स किया जा सकता है। पुल अप्स करने से न सिर्फ बाइसेप्स और कोर की मसल्स मजबूत बनती है बल्कि पीठ भी स्ट्रांग होती है। अगर आप पुल अप्स कर रही हैं तो एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.