15 मिनट में पढ़ने का चश्मा उतारती है PresVu, जानें इसके बारे में सभी जरूरी बातें

Published : Sep 04, 2024, 05:28 PM ISTUpdated : Sep 04, 2024, 05:31 PM IST
Reading Glasses

सार

भारत में प्रेसबायोपिया के इलाज के लिए एक क्रांतिकारी आई ड्रॉप PresVu को मंजूरी मिल गई है। यह आई ड्रॉप 15 मिनट में पास की दृष्टि में सुधार करने का दावा करती है, जिससे चश्मे की जरूरत खत्म हो जाती है।

नई दिल्ली। भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ने एन्टोड फार्मास्यूटिकल्स की PresVu आई ड्रॉप को मंजूरी दे दी है। कहा जा रहा है कि यह आंखों की बीमारी प्रेसबायोपिया (Presbyopia) के इलाज के लिए चमत्कारिक दवा है। यह 15 मिनट में आंखों से पढ़ने का चश्मा उतार देती है। दवा कंपनी को पहले ही केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की विषय विशेषज्ञ समिति से आई ड्रॉप के लिए मंजूरी मिल चुकी है।

PresVu भारत की पहली आई ड्रॉप है जिसे प्रेसबायोपिया से पीड़ित लोगों के लिए तैयार किया गया है। इस बीमारी के शिकार लोगों को पढ़ने के लिए चश्मे का इस्तेमाल करना पड़ता है।

क्या है प्रेसबायोपिया?

प्रेसबायोपिया एक उम्र से जुड़ी समस्या है। इसमें पास की वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है। आम तौर पर 40 साल से ज्यादा उम्र के लोग इस समस्या का सामना करते हैं। एक अनुमान के अनुसार दुनिया भर में 109 से 180 करोड़ लोगों को प्रेसबायोपिया की शिकायत हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ प्रेस्बायोपिया अपने आप होता है। इसमें आंख की फोकस करने की क्षमता कम हो जाती है।

PresVu के क्या हैं खास फायदे?

एनटोड फार्मास्यूटिकल्स ने PresVu के निर्माण और प्रक्रिया के संबंध में पेटेंट के लिए आवेदन किया है। यह आई ड्रॉप इस्तेमाल करने पर पढ़ने के लिए चश्मा लगाने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही आंखों में चिकनाई भी रहेगी।

PresVu का फार्मूला एडवांस डायनेमिक बफर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इसका असर लंबे समय तक बना रहता है और आंखें भी सुरक्षित रहती हैं। एनटोड फार्मास्यूटिकल्स के सीईओ निखिल के. मसुरकर के अनुसार प्रेसवू को वर्षों के रिसर्च के बाद तैयार किया गया है।

PresVu 15 मिनट में पास की नजर को बनाता है बेहतर

डॉ. आदित्य सेठी ने बताया है कि प्रेसबायोपिया का इलाज लंबे समय से पढ़ने के चश्मे, कॉन्टैक्ट लेंस और सर्जिकल उपायों से किया जाता रहा है। PresVu के साथ इसका प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकता है। यह आई ड्रॉप 15 मिनट के भीतर पास की नजर को बेहतर बनाता है।

यह भी पढ़ें- दोपहर में खाने के बाद जरूर खाएं दही, 7 अद्भुत फायदे जानकर आप भी कहेंगे वाह

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत