गाय का दूध नहीं पचता तो पिएं Almond Milk, जानें इसके 5 फायदे

Published : May 21, 2025, 06:45 PM IST
गाय का दूध नहीं पचता तो पिएं Almond Milk, जानें इसके 5 फायदे

सार

Health Benefits of Almond Milk that You Must Know: गर्मियों में ठंडक और ताजगी के लिए बादाम दूध का कोई जवाब नहीं। लैक्टोज इंटॉलरेंस, वजन घटाने के साथ-साथ त्वचा और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद।

Benefits of Almond Milk: गर्मियों में ठंडक और ताजगी चाहिए तो एक गिलास ठंडा बादाम दूध बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। स्वादिष्ट और आसानी से पचने वाला ये पेय न सिर्फ़ प्यास बुझाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। लैक्टोज इंटॉलरेंस वालों के लिए बादाम दूध पौष्टिक ऑप्शन हो सकता है। आसानी से पच भी जाता है, इसलिए गैस-एसिडिटी की संभावना कम। आजकल देश-विदेश में वीगन लोगों में ये दूध काफी लोकप्रिय है।

बादाम दूध के जबरदस्त फायदे

1. कम कैलोरी: बादाम दूध में कैलोरी कम होती है। इसलिए वज़न कम करना हो तो डेयरी प्रोडक्ट की जगह बादाम दूध से बनी मिठाई, आइसक्रीम, मिल्कशेक वगैरह ले सकते हैं। एक कप बादाम दूध में 100-120 कैलोरी होती है।

2. लैक्टोज़ नहीं: गाय के दूध में लैक्टोज होता है, जो एक तरह की चीनी है। लैक्टोज़ पचाने के लिए एक ख़ास एंजाइम 'लैक्टेज़' चाहिए। आमतौर पर ये एंजाइम शरीर में ही बनता है। लेकिन कुछ लोगों में ये एंजाइम कम बनता है। जिनके शरीर में ये एंजाइम पर्याप्त नहीं बनता, उन्हें लैक्टोज़ इंटॉलरेंस होता है। डेयरी प्रोडक्ट खाने से पेट फूलना, बदहजमी और जी मिचलाना जैसी समस्याएं होती हैं। लेकिन बादाम दूध में लैक्टोज़ नहीं होता, इसलिए जिन्हें गाय का दूध सूट नहीं करता, वो इसे आराम से पी सकते हैं।

3. पोषक तत्वों से भरपूर: अमेरिकी कृषि विभाग के अनुसार, बादाम में कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई होता है, जो हड्डियों और सेहत के लिए अच्छे होते हैं। गर्मियों में ये दूध पीने से शरीर में पानी की कमी भी पूरी होगी और ज़रूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे। गर्मियों में ताज़गी के लिए सॉफ्ट ड्रिंक्स की जगह ये दूध ज़्यादा फायदेमंद है।

4. त्वचा के लिए अच्छा: बादाम दूध में विटामिन ई और भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा के लिए अच्छे हैं। 'नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन' के एक शोध पत्र के अनुसार, विटामिन ई त्वचा के लिए हानिकारक फ़्री रेडिकल्स को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं।

5. हड्डियों के लिए: फोर्टिफाइड बादाम दूध में कैल्शियम और विटामिन डी होने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

कैसे पिएं बादाम दूध?

बादाम दूध ठंडा पीना सबसे अच्छा है। चाहें तो थोड़ा शहद, खजूर या दालचीनी पाउडर मिलाकर स्वाद बढ़ा सकते हैं। इसे यूं ही पीने के अलावा स्मूदी, कोल्ड कॉफी या दूसरे ठंडे पेय में भी मिला सकते हैं। कस्टर्ड, पुडिंग या खीर भी बना सकते हैं।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट