कपूर के अद्भुत उपयोग: पूजा के अलावा और कहां-कहां काम आता है Camphor

Published : Aug 29, 2024, 05:44 PM IST

बहुत से लोग कपूर का उपयोग केवल पूजा में ही करते हैं। लेकिन आप कपूर का उपयोग कई तरह से कर सकते हैं। आखिर कपूर किस-किस काम आता है?   

PREV
15

सनातन धर्म में पूजा के समय कपूर को जलाना अनिवार्य माना जाता है। इससे संबंधित कई उपाय भी ज्योतिष शास्त्र में बताए गए हैं। कपूर मनुष्यों के जीवन में खुशियां लाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा के अलावा भी कपूर का इस्तेमाल कई कामों के लिए किया जाता है? कपूर किस-किस काम आता है?

25

खांसी से राहत: जी हां कपूर का इस्तेमाल खांसी को दूर भगाने के लिए भी किया जा सकता है। कपूर में मौजूद गुण खांसी से राहत पाने में मदद करते हैं। साथ ही इसके इस्तेमाल से सांस से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। अगर आपको खांसी की समस्या है तो सबसे पहले कपूर को अच्छे से पीस लें। इसे नारियल के तेल में मिलाकर छाती या गले पर लगाएं।

35

रूसी को कम करने में मददगार: कपूर बालों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए भी काम आता है। कपूर के इस्तेमाल से रूसी की समस्या से निजात मिलती है। इसके लिए सबसे पहले कपूर को पीस लें। इसे नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं और अच्छे से मालिश करें. 

45

खुजली से राहत: अगर आपको शरीर में कहीं भी खुजली हो रही है तो कपूर का इस्तेमाल करें। इसके लिए नारियल के तेल में कपूर मिलाकर खुजली वाली जगह पर लगाएं।

55

शरीर के दर्द से राहत: अगर आप मांसपेशियों या जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो भी कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि यह बॉडी पेन को कम करने में काफी कारगर होता है। जोड़ों या मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए कपूर को पानी में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे काफी आराम मिलेगा. 

Recommended Stories