प्राणायम और No Non-Veg! जानें 82 की उम्र में अमिताभ बच्चन के हेल्थ और फिटनेस सीक्रेट

Published : Apr 03, 2025, 01:04 PM IST
Amitabh bachchan

सार

Amitabh Bachchan:अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी फिट हैं। आज भी वो स्मार्टनेस और हेल्थ में यंग एक्टर को पीछे छोड़ते नजर आते हैं। आइए जानते हैं उनके बुढ़ापे में भी जवां रहने का सीक्रेट।

Amitabh bachchan fitness secret: सदीं के महानायक अमिताभ बच्चन आज भी जब पर्दे पर उतरते हैं तो लोग उनके एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस को देखकर दंग रह जाते हैं। 82 साल की उम्र में कोई इतना फिट कैसे रह सकता है? आज भी उनके चेहरे की चमक के आगे जवान एक्टर फेल नजर आते हैं। हैरानी इस बात को जानकर भी होगी वो टीबी और लिवर जैसी समस्या से भी गुजर चुके हैं। लेकिन अपने अनुशासन की वजह से आज भी एक्टिव और हेल्दी हैं। तो आइए जानते हैं उनके फिटनेस कमिटमेंट के बारे में।

अमिताभ बच्चन के फिटनेस ट्रेनर वृंदा मेहता के अनुसार, उनकी एक्सरसाइज करने की प्रतिबद्धता बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि अगर अमिताभ बच्चन अपने बिज़ी शेड्यूल में एक्सरसाइज के लिए समय निकाल सकते हैं, तो कोई भी निकाल सकता है। जी हां, अमिताभ बच्चन अपने व्यस्त कार्यक्रम और शूटिंग के बावजूद एक्सरसाइज के लिए वक्त जरूर निकालते हैं।

अमिताभ बच्चन अपने वर्कआउट की शुरुआत ब्रीदिंग एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग से करते हैं। जो उनके मेंटल और फिजिकल हेल्थ को मजबूत बनाए रखती है। बिग बी हर दिन योग और प्राणायाम भी करते हैं।

डाइट और अनुशासन

अमिताभ बच्चन की डाइट भी उनकी एक्सरसाइज रूटीन की तरह ही अनुशासित है। वे अपनी सेहत का खास ध्यान रखते हैं और अपने भोजन में पोषण से भरपूर चीजें शामिल करते हैं।उनका दिन तुलसी के पत्तों से शुरू होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं। इसके बाद वे प्रोटीन शेक, बादाम, दलिया और नारियल पानी लेते हैं। इसके अलावा, आंवले का जूस और खजूर भी उनकी डाइट का हिस्सा हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं और शरीर को प्राकृतिक एनर्जी देते हैं। अमिताभ बच्चन नॉनवेज नहीं खाते हैं। चीनी से दूर हैं। जिसकी वजह से वो डायबिटीज से दूर हैं। मोटापा भी उनके आसपास नहीं भटकता है। वो पूरी तरह से अपने दिनचर्या को फॉलो करते हैं। अनुशासन में रहना ही उनके लंबी उम्र का राज है।

कैसे बढ़ती उम्र में भी रहते हैं स्वस्थ?

अमिताभ बच्चन की जीवनशैली से हमें कई सीख मिलती हैं। उनकी नियमित योग, प्राणायाम और संतुलित आहार की आदतें न केवल दिल को स्वस्थ रखती हैं, बल्कि इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती हैं। इससे वे तनाव को दूर रखते हैं और उम्र बढ़ने के बावजूद पूरी ऊर्जा के साथ काम कर पाते हैं।

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत