5 Alarming Signs Your Kid’s Health is in Trouble| क्या आप जानते हैं आजकल 50% बच्चे मोटापे का शिकार हैं? सांस फूलने से लेकर नींद की कमी जैसे लक्षण बच्चों में गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। इस लेख में गंभीर Health Issue के बारे में बताएंगे।
बहुत से माता-पिता को लगता है कि सर्दी-बुखार नहीं हो रहा है, तो उनके बच्चे स्वस्थ हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आज लगभग 50% बच्चे अधिक वजन या मोटापे का शिकार हैं? सिर्फ मोटापा ही नहीं, सांस लेने में दिक्कत, चिड़-चिड़ापन, नींद आने में दिक्कत समते कई गंभीर हेल्थ साइन है, जो आपके बच्चे के सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा स्वस्थ और फिट रहे, तो इन चेतावनी संकेतों को नजरंदाज न करें, अगर इनमें से कोई भी लक्षण आपके बच्चे में दिख रहे हैं, तो अभी एक्शन लें! सही देखभाल और लाइफस्टाइल चेंज से सिर्फ 1-2 हफ्तों में आप इनके प्रभाव को कम कर सकते हैं।
बच्चों में ये 5 स्वास्थ्य लक्षण है गंभीर
1. जब कमर का साइज कूल्हों से बड़ा हो
अगर आपके बच्चे की कमर की चौड़ाई कूल्हों से अधिक हो रही है, तो यह शरीर में असंतुलित फैट डिस्ट्रीब्यूशन का संकेत हो सकता है।
यह बढ़ते वजन और मोटापे की शुरुआत हो सकती है, जिससे आगे चलकर डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
2. जंक फूड के लिए बार-बार जिद करना
अगर बच्चा हर समय चिप्स, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक्स या पिज्जा-बर्गर जैसी चीजों के लिए जिद करता है और घर का हेल्दी खाना खाने से मना करता है, तो यह चिंता का विषय है।
शुगर और फैट से भरपूर फास्ट फूड न सिर्फ वजन बढ़ाता है, बल्कि इम्यूनिटी भी कमजोर करता है।
3. थोड़ी सी सीढ़ियां चढ़ने के बाद ही सांस फूलना
अगर बच्चा खेल-कूद के दौरान या सीढ़ियां चढ़ते ही जल्दी थक जाता है, तो यह फिटनेस लेवल के गिरने का संकेत है।
इसका कारण बढ़ता वजन, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और कमजोर फेफड़े हो सकते हैं।
नियमित योग, एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.