
हेल्थ डेस्क: पीरियड्स के पहले दिन या पीरियड्स के दौरान महिलाओं को दर्द से गुजरना पड़ता है। सिर्फ पेट के निचले हिस्से ही नहीं बल्कि हाथ पैरों में भी दर्द का आभास होता है। क्रैंपिंग से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं जिससे काफी हद तक दर्द कम हो सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर रॉबिन शर्मा ने ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय बताएं हैं जिन्हें कोई भी लड़की या महिला अपना सकती है और पीरियड्स के दर्द को भगा सकती हैं।
पीरियड्स के दर्द उपाय के बारे में डॉक्टर रॉबिन कहते हैं कि पीरियड्स के दौरान आपको अपनी डाइट से कुछ चीजों को हटा देना चाहिए। मीठे फूड, पैकेट बंद चीजें, मैदा, गेंहू, चावल आदि का कम मात्रा में सेवन करें या फिर पूरी तरीके से बंद कर दें। आप अपनी डाइट में एक टाइम में अनाज, फल और उबली हुई सब्जियों का सूप पी सकती हैं।ऐसा करने से आपके पेट का दर्द काफी हद तक कम हो जाएगा और पीरियड्स के दौरान आप आराम महसूस करेंगी।
मेथी दाने में एंटी इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टी होती है जिसके कारण पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद मिलती है। डॉक्टर रॉबिन बताते हैं कि एक चम्मच मेथी दाने को एक गिलास पानी में भिगो दें और सुबह उठकर खाली पेट मेथी दाने का सेवन करें। ऐसा करने से आपको काफी हद तक दर्द से राहत मिलेगी।
मेथी दाना से न सिर्फ ब्लीडिंग नॉर्मल होती है बल्कि ब्लड फ्लो भी ठीक रहता है। गर्म तासीर के कारण मेथी का पानी मेटाबॉलिज्म बेहतर बनाने का काम करता है।
महिलाएं अशोक छाल का इस्तेमाल कर भी महावारी के दर्द से राहत पा सकती हैं। सबसे पहले अशोक छाल के कुछ टुकड़े लें और पानी में उबाल लें। इसके बाद पानी छान लें। अशोक छाल का पानी क्रेंपिंग में रिलेक्स फील कराएगा और पीरिड्स आसानी से हो जाएंगे।
और पढ़े: सर्दियों में पिंपल को न करें इग्नोर, 5 तरह से त्वचा को बनाएं ग्लोइंग
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.