Drinking Water Benefit and Risk: रोजाना 3 लीटर पानी पीना सही? ये बन सकता है खतरा

Published : Jun 13, 2025, 12:58 PM IST
Drinking Water Benefit and Risk: रोजाना 3 लीटर पानी पीना सही? ये बन सकता है खतरा

सार

Drinking 3 litres of water a day benefits: डॉक्टर रोज तीन लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन, क्या ऐसा करना शरीर के लिए फायदेमंद है या नुकसानदेह?

पानी, जीवन का आधार है। यह न केवल प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर के हर फंक्शन को सही ढंग से चलाने के लिए आवश्यक भी है। चाहे शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालना हो, शरीर का तापमान नियंत्रित करना हो या मांसपेशियों और जोड़ों की सेहत बनाना, पानी हर जगह काम आता है। लेकिन एक सवाल हमेशा बना रहता है रोड कितनी मात्रा में पानी पीना जरूरी है? आज हम आपको बताएंगे कि ज्यादा पानी पीने के फायदे और नुकसान क्या हैं?

3 लीटर पानी क्या सभी के लिए सही? 

हाल के वर्षों में हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्मी के मौसम में या ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी करने वाले लोगों के लिए रोजाना लगभग तीन लीटर पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इस मात्रा से शरीर हाइड्रेटेड रहता है, थकान कम महसूस होती है और तनाव से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। किडनी की सफाई, स्किन की चमक, पाचन क्रिया में सुधार और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी इस स्तर का पानी बेहद लाभकारी साबित होता है।

हर शरीर की जरूरत अलग 

यह एक भ्रम है कि सभी को एक जैसी मात्रा में पानी पीना चाहिए। असल में, पानी की आवश्यकता व्यक्ति की उम्र, वजन, दिनचर्या और वातावरण पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए 70 किलो वजन वाले व्यक्ति को 2.1 से 2.5 लीटर पानी पर्याप्त होता है। किसी ऐसे व्यक्ति को जो दिनभर बैठा रहता है और कम फिजिकल एक्टिविटी करता है, उसे जरूरत से ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। वहीं, धूप में काम करने वाले या भारी व्यायाम करने वालों को अधिक पानी की जरूरत होती है।

जरूरत से ज्यादा पानी पीने के खतरे 

पानी जरूरी है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन भी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इस स्थिति को हाइपोनेट्रेमिया (Hyponatremia) कहते हैं, जिसमें शरीर में सोडियम का स्तर असंतुलित हो जाता है। इससे व्यक्ति को निम्न समस्याएं हो सकती हैं

  1. सिरदर्द
  2. उलझन या चक्कर
  3. मतली और उल्टी
  4. गंभीर मामलों में बेहोशी या कोमा
  5. बुजुर्ग, हृदय रोगी, किडनी के मरीज और पेशेवर एथलीट्स को अधिक पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

वर्कआउट और गर्मी में कैसे रखें हाइड्रेशन बैलेंस? 

अगर आप जोरदार व्यायाम करते हैं या धूप में समय बिताते हैं, तो केवल पानी पीना काफी नहीं होता। शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम और पोटैशियम भी पसीने के साथ निकल जाते हैं। ऐसे में ORS या इलेक्ट्रोलाइट युक्त ड्रिंक लेना बेहतर होता है। प्यास को गाइड मानें। शरीर जब सच में पानी मांगता है, तभी पीना चाहिए। जबरन अधिक पानी पीने की आदत अच्छी नहीं मानी जाती।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत