
हेल्थ डेस्क: आपने रोजाना एक सेब खाने की बात तो जरूर सुनी होगी लेकिन रोजाना एक अनार भी बहुत सारे फायदे पहुंचाता है। विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लाल अनार अगर रोजाना डाइट में शामिल किया जाए तो कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। आईए जानते हैं रोजाना 1 अनार खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे पहुंचते हैं।
1.अनार खाने से रुकती है एजिंग प्रोसेस
अनार में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर के अंदर फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही अनार का सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कम होता है जिससे एजिंग प्रोसेस धीमा हो जाता है। रोजाना अनार खा कर आप लंबे समय तक जवां बने रह सकते हैं।
2. हार्ट हेल्थ को दुरस्त रखता है अनार
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या एक नहीं बल्कि 100 बीमारियों की जड़ होती है। जब रोजानाअनार का सेवन किया जाता है तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट के कारण अनार का सेवन करने से हार्ट आर्टरीज की सूजन भी कम होती है। इस तरह अनार का सेवन हार्ट हेल्थ को भी फायदा पहुंचता है।
3. अनार से भाग जाता है कब्ज
शरीर में फाइबर की मात्रा कम होने पर अक्सर लोगों को कब्ज की समस्या हो जाती है। अगर आप रोजाना एक अनार खाते हैं तो आपको पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलता है। फाइबर के कारण बाउल मूवमेंट तेज होता हैं और कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।
4.इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करता है अनार
शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन c युक्त फ्रूट्स खाने में जरूर शामिल करना चाहिए। अनार में भी पर्याप्त मात्रा में विटामिन c होती है। अगर आप प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो रोज अपने खाने में एक अनार जरूर शामिल करें। अच्छी इम्यूनिटी से व्यक्ति जल्दी बीमार नहीं पड़ता है।
5. मेमोरी होती है तेज
एंटीऑक्सीडेंट युक्त अनार खाने से याददाश्त दुरुस्त रहती है। आजकल 50 या 60 साल की उम्र में ही लोगों की याददाश्त कम होने लगती है। ऐसे में रोजाना अनार का सेवन आपकी मेमोरी शार्प करने में मदद करेगा।
और पढ़ें: शहद हो सकता है जहरीला, भूल कर भी न दें 6 महीने के बच्चे को ये Foods
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.