
हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड की बबली गर्ल परिणीति चोपड़ा 22 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। गोलू-मोलू गर्ल की छवी से निकलकर परिणीति ने अचानक से 28 किलो वजन कम कर फैंस को हैरान कर दिया था। परिणीति चोपड़ा का वेट लॉस कई लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन साबित हो सकता है। अगर आप वेट कम करना चाहती हैं तो परिणीति चोपड़ा के एक्सरसाइज (Parineeti Chopra weight loss strategy) और डाइट प्लान को फॉलो कर सकती हैं।
परिणीति चोपड़ा का वेट लॉस मंत्र
परिणीति चोपड़ा ने वजन कम करने के लिए कैलोरी की कमी, व्यायाम और न्यूट्रीशनल डाइट की मदद से वेट लॉस किया। जानिए वेट लॉस के लिए परिणीति की स्ट्रेटजी के बारे में खास बातें।
1.कैलोरी कम करके वेट लॉस
परिणीति चोपड़ा ने वजन कम करने के लिए शरीर की जरूरत के हिसाब से कम कैलोरी ली। ऐसा करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आपको इस बारे में जानकारी नहीं है तो एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।
2. एक्सरसाइज से परिणीति ने घटाया वजन
परिणीति चोपड़ा के वेट लॉस में सबसे ज्यादा अहम भूमिका एक्सरसाइज ने निभाई। एक्ट्रेस ने वजन कम करने के लिए कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज ,स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की मदद से कैलोरी बर्न की। साथ ही मसल्स मास को बनाए रखने के लिए भी एक्सरसाइज की।आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं तो बिना एक्सपर्ट की सलाह के एक्सरसाइज ना करें वरना इंजरी के चांसेज बढ़ सकते हैं।
3. न्यूट्रीशन से भरपूर खाना
वेट लॉस के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही पर्याप्त नहीं होती है। इसके लिए आपकी खान-पान या डाइट भी बहुत मायने रखता है। परिणीति ने अपने खाने में न्यूट्रीशन का खूब ध्यान रखा। उनके खाने में कम कैलोरी के साथ जरूरी न्यूट्रिशन शामिल होते थे। प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट युक्त फूड्स का रोजाना सीमित मात्रा में सेवन भी वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। परिणीति ने डिनर के लिए बिना तेल की सब्जी, चपाती खाना शुरू की जिसका उनको अच्छा रिजल्ट भी मिला।
कलारीपयट्टू से परिणीति ने किया वेट लॉस
कलारीपयट्टू केरल की मार्शल आर्ट है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। कलारीपयट्टू अनुशासन सिखाने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। परिणीति चोपड़ा ने वेट लॉस के लिए कलारीपयट्टू की भी मदद ली। मार्शल आर्ट में माइंड और बॉडी का कॉर्डिनेशन बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। आप भी वजन घटाने के लिए केरल की पॉपुलर मार्शल सीख सकते हैं।
हेल्थ के लिए कभी भी तेजी से वजन बढ़ाना और घटाना अच्छा नहीं होता है। परिणीति चोपड़ा के ट्रेनर ने भी इस बात का खास ध्यान रखा। एक सप्ताह में आधा से एक किलो तक वजन घटाना ठीक माना जाता है। एक्सपर्ट की सलाह से आप डाइट चार्ट बनवाएं और साथ ही उसका पालन करें। रोजाना एक्सरसाइज, हेल्दी और कम कैलोरी वाला खाना, पर्याप्त मात्रा में नींद की मदद से वेट लॉस किया जा सकता है।
और पढ़ें: Weight Loss के लिए Vitamin C से भरपूर 5 फूड्स
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.