
हेल्थ डेस्क। बॉलीवुड सेलेब्स और उनकी फिटनेस सीक्रेट जानने के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। मलाइका अरोड़ा से लेकर करीना कपूर तक 50 की उम्र में 25 की लगती हैं। इन्हीं में से एक हसीना ऐसी भी है जिसे देखकर उनकी उम्र की पता लगाना बहुत मुश्किल है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं भाग्यश्री (Bhagyashree)की। जो 55 साल की उम्र में आज के हीरोइनों पर भारी पड़ती हैं। ऐसे में हम उनकी फिट रहने की रेसिपी के साथ उसके फायदे जानेंगे। अगर आप भी वजन घटा रहे हैं तो इसे फॉलो कर सकते हैं।
भाग्यश्री की खूबसरती की राज
दरअसल, भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि- ये एक प्रोटीन स्नैक है जिसे अकेले खाया जा सकता है या सैंडविच और रोल में मक्खन की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बेहतरीन स्वाद के साथ आपको दिन एनर्जी भी देता है। यहां तक इसे फ्रिज में कुछ दिनों के लिए रख सकते हैं। ये चीज कुछ और नहीं बल्कि हम्मास (Hummus) है। जिसे छोले से तैयार किया जाता है। इसकी रेसिपी जानने से पहले फायदे जानना जरूरी है।
सेहत के लिए फायदेमंद हम्मस
वेटलॉस के दौरान लोग प्रोटीन लेने के लिए कई चीजों का सेवन करते हैं। हम्मस प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। ये प्लान्ट बेस्ड प्रोटीन होता है। जो मांसपेशियों को रिकवर करने में मदद करता है। इसमें फाइबर मौजूद होता है जो लंबे वक्त तक पेट भरा रखता है। वहीं, जिन लोगों को हार्ट की प्रॉब्लम होती है वह इसे खा सकते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। वहीं, इसमें प्रोटीन, फाइबर, गुड फैट के अलावा में फोलेट, आयरन, बी विटामिन, मैग्नीशियम और जिंक पाये जाते हैं। जो इसे वेटलॉस के लिए परफेक्ट डिश बनाते हैं। आप ब्रेकफास्ट में इसका सेवन कर सकते हैं।
कैसे बनाएं हम्मस?
हम्मस शरीर के लिए जितना फायदेमंद है इसे बनाना उतना आसान भी है। आप सबसे पहले, छोले को उबालकर उनका छिलका उतार लें।फिर छोले को वन स्पून ऑलिव ऑयल के साछ ब्लेंड कर मिक्चर तैयार कर लें। अब इसमें दही डालकर फिर से पीसें। एक बाउल लें, उसमें 2-3 चम्मच भुने हुए तिल, लहसुन, और स्वादानुसार नमक डाल लें। अब इसमें पीसा हुआ मिक्चर डालकर अच्छे से मिलायें और फिर नींबू का रस डालकर ब्लेंड कर लें। बस आपका हम्मास तैयार है। ये खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें कैलोरी होती है। अगर वेटलॉस कर रहे हैं तो भाग्यश्री के इस सीक्रेट रूटीन को फॉलो कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Skin पर बुरा असर डाल समय से पहले बूढ़ा बना देते हैं ये 5 Food
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.