पहली बार महिलाओं के लिए बजट में लाया गया स्पेशल स्कीम, जानें कैसे मिलेगा इसका फायदा

Published : Feb 01, 2023, 03:21 PM ISTUpdated : Feb 01, 2023, 03:22 PM IST

Union Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को आम बजट पेश किया। ये मोदी 2.0 की आखिरी पूर्ण बजट था। महिलाओं से लेकर युवाओं तक के लिए कई बड़े ऐलान किए गए। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए पहली बार शुरू की गई बचत योजना के बारे में…

PREV
16

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (nirmala sitharaman) ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया। टैक्स कटौती समेत कई बड़े ऐलान इसमें किए गए। आधी आबादी को वित्त मंत्री ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना का सौगात दिया।

26

निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए नया छोटा बचत योजना 'महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र', उपलब्ध कराया जायेगा। यह योजना दो साल की अवधि तक के लिए होगा। 

36

महिलाओं या लड़कियों के नाम पर 2 साल की अवधि के लिए 2 लाख रुपए जमा कराए जा सकते हैं। इसपर 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। इतना ही नहीं आप इसे पहले भी विड्रॉल यानी निकाल सकते हैं।  यह योजना मार्च 2025 तक के लिए होगा।

46

इतना ही नहीं 'महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र' में जमा की गई राशि पर टैक्स नहीं लगेगा। यानी यह टैक्स के दायरे से बाहर रहेगा। इनकम टैक्स में भी इस जमा राशि को लेकर छूट मिलेगी।

56

1अप्रैल 2023 से इस योजना को लागू किया जाएगा। जो मार्च 2025 तक रहेगा। महिला या लड़कियों के नाम पर इसमें 2 लाख रुपए तक जमा किया जा सकता है।

66

निर्मला सीतारमण ने टैक्स कटौती का भी ऐलान किया है।  अब 7 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इस ऐलान से बड़ी संख्या में नौकरीपेशा महिलाओं को टैक्स में राहत मिलेगी। हमारे देश में अभी भी बड़ी संख्या में नौकरी पेशा महिलाओं की सालाना आय 7 लाख से कम ही है।

और पढ़ें:

Union Budget 2023: देशभर में 157 नए नर्सिंग कॉलेज खुलेगी, जानें बजट में हेल्थ सेक्टर को क्या मिला?

Union budget 2023: पढ़ें निर्मला सीतारमण के वित्त मंत्री बनने तक के सफर के बारे में...

 

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories