
शाकाहारी खाने के मुकाबले मांसाहारी खाने के शौकीन ज्यादा होते हैं। खासतौर पर संडे को तो लगभग हर मांसाहारी के घर में नॉन वेज ही बनता है। अगर वेज बना दिया तो बस, बवाल हो जाता है। इस हद तक लोगों में शौक होता है नॉनवेज का। नॉनवेज में मछली, मुर्गा, मटन, बटेर, केकड़ा, झींगा जैसी कई चीजें आती हैं। लेकिन अब सवाल ये है कि मछली, मुर्गा और मटन, इन तीनों में से कौन सा खाना सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है? इस सवाल का जवाब अब हम आपके लिए लेकर आए हैं।
मछली में कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें कैलोरी, प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन डी, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
फायदे: मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होने के कारण, ये दिमाग और दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें सैचुरेटेह फैट कम होता है। लेकिन विटामिन डी और आयोडीन भरपूर होता है। मछली आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, हड्डियों के क्षरण को कम करती है, अच्छी नींद दिलाती है और कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करती है। इन फायदों के लिए हफ्ते में 2 बार मछली जरूर खाएं।
मुर्गे में आयरन, जिंक, सेलेनियम, प्रोटीन, कैलोरी, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मिनरल्स, फैट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं और इसमें फैट भी कम होता है।
फायदे: चिकन में फैट कम और प्रोटीन ज़्यादा होने के कारण, ये वजन कम करने और मांसपेशियों के विकास के लिए बहुत अच्छा होता है। खासतौर पर जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए मुर्गा एक अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी6 और नियासिन जैसे जरूरी विटामिन भी पाए जाते हैं।
मटन में आयरन, प्रोटीन, कैलोरी, जिंक ज़्यादा मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, ये प्रोटीन, पोटेशियम, विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों का भी अच्छा स्रोत है।
फायदे : मटन का स्वाद बहुत अच्छा होता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं। इसमें आयरन और जिंक की ज्यादा मात्रा होने के कारण, ये शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाने में बहुत मदद करता है। जिन लोगों को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है, उनके लिए मटन एक अच्छा ऑप्शन है।
मछली, मुर्गा और मटन में से कौनसा सबसे अच्छा है, ये आपके टारगेट पर निर्भर करता है। यानी अगर आप दिल के स्वास्थ्य और दिमाग के कामकाज को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो मछली चुन सकते हैं। अगर आप दुबले-पतले हैं और प्रोटीन खाना चाहते हैं, तो मुर्गा सबसे अच्छा विकल्प है। मुर्गा सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। जिन लोगों को आयरन और ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है, वे मटन चुन सकते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.