चीन के नए वायरस से भारत में भी दहशत, क्या तैयारी है सरकार की?

Published : Jan 05, 2025, 02:57 PM ISTUpdated : Jan 05, 2025, 02:59 PM IST
Chandipura virus

सार

कोरोना महामारी के पाँच साल बाद चीन में फिर से एक नया सांस की बीमारी फैल गया है। इससे भारत में भी दहशत फैल गई है। हालांकि अभी तक इस देश में संक्रमण की कोई खबर नहीं है।

हेल्थ डेस्क. साल 2020 की  शुरुआत में जिस तरह चीन से भारत में कोरोनावायरस फैला था, क्या पांच साल बाद ठीक उसी तरह ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (hmpv virus) भी चीन से भारत में फैलेगा? चीन में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। लक्षण बिल्कुल कोरोनावायरस जैसे हैं। इससे हमारे यहां भी दहशत पैदा हो गई है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि चीन में सांस की बीमारी फैलने को लेकर भारतीयों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भारत स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। एक बयान में विदेश मंत्रालय ने बताया, 'चीन की स्थिति असामान्य नहीं है। सांस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत प्रभावी भूमिका निभा रहा है। हम अच्छी तरह से तैयार हैं। अधिकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ संपर्क में हैं ताकि पता चल सके कि कोई जोखिम है या नहीं। सरकार स्थिति पर नज़र रख रही है। हर तरह से जानकारी ली जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन से चीन की स्थिति के बारे में समय पर सारी जानकारी देने का अनुरोध किया गया है।'

भारत की स्थिति अभी सामान्य

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारत में अभी तक सांस की बीमारी को लेकर अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या असामान्य रूप से बढ़ने की खबर नहीं है। शनिवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए संयुक्त निगरानी समूह की बैठक बुलाई थी स्वास्थ्य मंत्रालय ने। उसके बाद देश की स्थिति को लेकर आश्वस्त किया गया है। कोरोनावायरस को महामारी घोषित करने में काफी समय लिया था विश्व स्वास्थ्य संगठन ने। इस बार इस वायरस को हल्के में न लिया जाए, इस बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन से अनुरोध किया है केंद्र सरकार ने।

इसे भी पढ़ें:आपके शरीर से चर्बी हटा सकती है ‘भूरी’ चीज, हर दिन करना होगा ये काम

भारत में संक्रमण हुआ तो क्या स्थिति संभाली जा सकेगी?

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है, 'एचएमपीवी जैसे जीवाणु भारत में हैं ही। भारत में अभी जैसा स्वास्थ्य ढांचा है, उससे किसी भी स्थिति को संभालना संभव है। हाल ही में देशभर में तैयारियों के बारे में जानकारी ली गई है। अगर सांस की कोई बीमारी फैलती है, तो उस स्थिति से निपटने के लिए देश अच्छी तरह से तैयार है।'

और पढ़ें-

ठंड में ड्रैंडफ नहीं करेगा परेशान, केले करेगा कमाल ! बस यूं करें इस्तेमाल

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत