Weight Loss Diet Trend: दुबले होने के लिए प्लास्टिक चबा रहे लोग! जानिए इस जानलेवा ट्रेंड का सच

Published : Apr 28, 2026, 04:50 PM IST
Weight Loss Diet Trend

सार

चीन में वजन घटाने का एक ऐसा अजीबोगरीब और खतरनाक ट्रेंड चल रहा है, जिसमें लोग 'प्लास्टिक डाइट' अपना रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ट्रेंड की सच्चाई और इससे होने वाले जानलेवा खतरों के बारे में एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है.

नई दिल्ली. वजन कम करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. जिम, डाइट, न जाने कितने पापड़ बेलते हैं. लेकिन चीन में आजकल एक ऐसा अजीबोगरीब ट्रेंड चल रहा है, जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है. यहां लोग दुबले होने के लिए 'प्लास्टिक' खा रहे हैं! जी हां, सुनने में ये जितना अजीब है, उतना ही जानलेवा भी. सोशल मीडिया की वजह से युवाओं में फैल रहा ये ट्रेंड उनकी जिंदगी के लिए सीधा खतरा बन गया है.

आखिर क्या है ये प्लास्टिक डाइट?

इस तरीके में लोग एक पतली प्लास्टिक शीट मुंह में रखते हैं. फिर उसके ऊपर खाना रखकर उसे चबाते हैं. लेकिन खाना निगलने के बजाय, उसे प्लास्टिक समेत बाहर थूक देते हैं. इन लोगों का लॉजिक ये है कि खाना चबाने से दिमाग को पेट भरने का झूठा सिग्नल (Satiety) मिलता है, लेकिन पेट में कोई कैलोरी नहीं जाती. सोशल मीडिया पर इसे "प्लास्टिक-ईटिंग वेट लॉस" या "च्यूइंग प्लास्टिक" कहा जा रहा है.

सेहत पर क्या होता है इसका असर?

बेंगलुरु की न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज के मुताबिक, इस तरीके से वजन कम होना सिर्फ एक धोखा है. इससे शरीर की चर्बी नहीं, बल्कि मसल्स और जरूरी पोषक तत्व खत्म होने लगते हैं.

माइक्रोप्लास्टिक का जहर
जब कोई प्लास्टिक चबाता है, तो मुंह की गर्मी और लार से प्लास्टिक में मौजूद बिस्फेनॉल ए (BPA) जैसे खतरनाक केमिकल घुलकर शरीर में चले जाते हैं. ये माइक्रोप्लास्टिक खून में मिलकर आगे चलकर कैंसर, बांझपन और हॉर्मोनल गड़बड़ी का कारण बन सकते हैं.

पोषक तत्वों की भारी कमी
शरीर को जरूरी प्रोटीन, विटामिन और फाइबर नहीं मिलने से मेटाबॉलिज्म पूरी तरह ठप हो जाता है. इससे किडनी और लिवर पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है और मल्टी-ऑर्गन फेलियर तक की नौबत आ सकती है. इम्यूनिटी इतनी कमजोर हो जाती है कि छोटा-मोटा इन्फेक्शन भी जानलेवा साबित हो सकता है.

गले में अटकने का खतरा
अगर गलती से भी प्लास्टिक का टुकड़ा खाने के साथ गले में उतर गया, तो दम घुटने से पल भर में मौत हो सकती है.

मानसिक सेहत पर बुरा असर
इस तरह के एक्सट्रीम डाइट तरीके सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि दिमाग को भी बीमार करते हैं. ये खाने के प्रति डर और गिल्ट पैदा करते हैं. इससे चिड़चिड़ापन, ध्यान भटकना और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ये आपका आत्मविश्वास खत्म कर खाने के साथ एक निगेटिव रिश्ता बना देता है.

खूबसूरती से ज्यादा जरूरी है सेहत
याद रखिए, वजन घटाना एक साइंटिफिक प्रोसेस होना चाहिए, जिंदगी के साथ खिलवाड़ नहीं. संतुलित खाना, अच्छी नींद और रेगुलर एक्सरसाइज से ही हेल्दी तरीके से वजन कम किया जा सकता है. दिमाग को धोखा देने वाले ऐसे खतरनाक शॉर्टकट आपको सीधे मौत के मुंह में धकेल सकते हैं. सोशल मीडिया के ऐसे पागलपन वाले ट्रेंड्स के लिए अपनी सेहत को दांव पर न लगाएं. आपके शरीर को जहरीला प्लास्टिक नहीं, बल्कि असली पोषक तत्व चाहिए.

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बेबी को सॉलिड फूड खिलाते समय पेरेंट्स अक्सर करते हैं ये 5 गलतियां, जानें डॉक्टर एडवाइस
Medicine Timing Guide: प्रिस्क्रिप्शन में OD, BD, TDS का क्या मतलब होता है? डॉक्टर से जानें दवा लेने का सही समय