Weight Loss in Summer: हल्की एक्सरसाइज से भी बर्न करें कैलोरी, जानें 4 तरीके

Published : Apr 24, 2026, 07:30 PM IST
Weight Loss in Summer

सार

low impact workout for Summer: गर्मियों में ज्यादा पसीना बहाए बिना फिट रहने के लिए जानें 4 लो इंटेंस्टिटी एक्सरसाइज। ये आसान वर्कआउट कम थकान में कैलोरी बर्न करने में मदद करेंगे।

दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। लू के कारण शरीर में थकान के साथ खूब पसीना भी निकल रहा है। समर में ज्यादा पसीना और थकान में एक्सरसाइज करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन फिट रहने के लिए हल्का-फुल्का व्यायाम बेहद जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिससे शरीर में पसीना भी कम निकलेगा और कैलोरी कम होगी। आप ऐसी एक्सरसाइज करके गर्मियों में भी फिट रह सकते हैं। जानिए ऐसी खास एक्सरसाइज के बारे में।

योगा गर्मियों में शरीर रखें फिट

योग शरीर को रिलैक्स रखने में मदद करता है और फिट भी बनता है। आप रोजाना सूर्य नमस्कार, ताड़ासन जैसे योग कर सकते हैं। इससे कम पसीने में भी बॉडी टोन हो जाती है और साथ ही मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है। 

सायकलिंग से मसल्स होगी मजबूत

आप धीमी गति से रोजाना साइकलिंग भी कर सकते हैं। यह एक लो इंटेंसिटी वर्कआउट है, जो 15 से 20 मिनट में काफी हद तक कैलोरी बर्न करेगा। इससे आपके पैरों की मसल्स भी मजबूत होंगी।

और पढ़ें: Low BP instant Relief Foods: गर्मियों में लो BP होने पर क्या खाएं? तुरंत राहत देने वाले 7 असरदार फूड्स

स्ट्रेचिंग से कम होगी स्टिफनेस

गर्मियों के दिनों में स्ट्रेचिंग करना आसान होता है। यह आपकी बॉडी को फ्लैक्सिबल बनाएगा और थोड़ी कैलोरी भी बर्न होती है। रोज सुबह उठकर अगर आप 10 से 15 मिनट तक स्ट्रेचिंग करते हैं, तो बॉडी स्टीफनेस कम हो जाएगी। साथ ही आपको चोट लगने का खतरा भी कम होगा।

 वॉकिंग से गर्मियों में रहे एकदम फिट

हल्की एक्सरसाइज में वॉकिंग भी बेहद जरूरी है। आप गर्मियों में रोजाना 20 से 30 मिनट तक वॉक कर सकते हैं। अपने काम के हिसाब से आप सुबह या शाम आधे घंटे जरूर वॉक करें। ऐसे न सिर्फ आपका कैलोरी बर्न होगा बल्कि मूड भी अच्छा रहेगा।

और पढ़ें: Drinks For Fatty Liver: लिवर में जमा फैट कम करेंगे ये 4 देसी लिक्विड, स्वाद में भी दमदार 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बेबी को सॉलिड फूड खिलाते समय पेरेंट्स अक्सर करते हैं ये 5 गलतियां, जानें डॉक्टर एडवाइस
Medicine Timing Guide: प्रिस्क्रिप्शन में OD, BD, TDS का क्या मतलब होता है? डॉक्टर से जानें दवा लेने का सही समय