
आजकल के समय में गलत खानपान के कारण बच्चों से लगाकर बुजुर्गों तक को फैटी लिवर की समस्या हो रही है। अगर फैटी लिवर को लंबे समय तक इग्नोर किया जाए, तो यह हेल्थ पर बुरा असर डालता है। लिवर में फैट जमा होने के कारण पाचन, मेटाबॉलिज्म के साथ ही ओवरऑल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप शुरुआत में ही कुछ घरेलू हेल्दी ड्रिंक्स बनाकर पिएंगे, तो इससे लिवर में जमा फैट धीमे-धीमे कम होगा। देसी लिक्विड की खास बात यह है कि आप इन्हें आसानी में रोजाना घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से 5 लिक्विड लिवर में जमे फैट को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं।
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो लिवर में जमा फैट को धीरे-धीरे कम करता है। अगर आपने कभी भी ग्रीन टी नहीं पी है, तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए। पहले शुरुआत में हफ्ते में 1 से 2 बार ग्रीन टी पिएं और उसके बाद धीरे-धीरे रोजाना सेवन शुरू कर दें।
आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाई जाती है, जो लिवर की सफाई का काम करता है। अगर आप आंवले का जूस पीते हैं, तो यह पाचन सुधारता है और लिवर की स्वेलिंग को भी कम करने का काम करता है।
धनिया के बीज जहां खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, वहीं अगर धनिया के बीज का पानी उबालकर पिया जाए, तो यह शरीर से टॉक्सिंस निकालने का काम करता है। आप धनिया पानी हफ्ते में तीन से चार बार पिएं। इससे धीरे-धीरे सफाई होगी और जमा फैट भी पिघलने लगेगा।
और पढ़ें: Barley Sattu Side Effects: जौ सत्तू ड्रिंक इन लोगों के लिए है नुकसानदायक, गर्मियों में रहें सावधान
चुकंदर का जूस हर मौसम में पिया जा सकता है। चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व लिवर को डिटॉक्स करने का काम करते हैं और साथ ही ब्लड फ्लो भी सुधारते हैं। एक बात का ध्यान रखिए कि चुकंदर जूस को अधिक मात्रा में पीने से बचे। 8 हफ्ते में दो से चार बार चुकंदर जूस का सेवन कर सकते हैं।
इसके साथ ही फैटी लीवर की समस्या को कम करने के लिए हेल्दी ड्रिंक के साथ संतुलित आहार जरूर खाएं। खाने में ऑयली और जंक फूड से दूरी बना लें। अगर आप रोजाना हल्की एक्सरसाइज करेंगे और कुछ बातों का ध्यान रखेंगे, तो फैटी लिवर की समस्या धीरे-धीरे अपने आप खत्म हो जाएंगे।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.