
भीषण गर्मी पड़ते ही घरों में विभिन्न प्रकार के ठंडक देने वाली ड्रिंक बनाए जाने लगते हैं। इन्हीं एक हेल्थी ड्रिंक में शामिल है सत्तू या जौ ड्रिंक। यह शरीर को ठंडक देने के साथ ही एनर्जी बढ़ाता है और पाचन को भी बेहतर करता है। फायदेमंद होने के बावजूद हर व्यक्ति को जौ का ड्रिंक नहीं पीना चाहिए वरना फायदे के बजाय नुकसान पहुंचने लगता है। जानते हैं कि किन लोगों को सत्तू या जौ ड्रिंक का सेवन करने से बचना चाहिए।
जौ फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसी कारण से इसे देसी सुपरफूड माना जाता है।जौ में ग्लूटेन होता है, इसलिए जिन्हें सीलिएक डिजीज (Celiac Disease) या ग्लूटेन इंटॉलरेंस है, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर अक्सर लो रहता है, उन्हें जौ सत्तू सेवन करने से बचना चाहिए। ये शरीर को ठंडा करता है। ऐसे में जिन लोगों को पहले से ही समस्या है, उन्हें इसे सीमित मात्रा में लेना चाहिए या फिर इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
जिन लोगों का पेट अक्सर खराब रहता है या कमजोर पाचन है, उन्हें भी जौ सत्तू का सेवन करने से बचना चाहिए। गैस, अपच या ब्लोटिंग समस्या शुरू हो सकती हैं।
और पढ़ें: Anti Aging Skin Care Tips: यंग दिखना है तो इन अंगों की केयर करना बिल्कुल न भूलें
जिन लोगों की तासीर ठंडी है या जिन्हें अक्सर सर्दी जुकाम रहता है, उन्हें भी सत्तू का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
प्रेग्नेंसी के दौरान सत्तू का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा सेवन करने से पाचन संबंधी समस्या शुरू हो सकती है। आप डॉक्टर से सलाह लेने के बाद सत्तू का सेवन कर सकते हैं।
कभी भी पुराना या सालों से पैक सत्तू नहीं बल्कि ताजा और साफ सत्तू ही पीना चाहिए। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। पानी में अच्छी तरह घोलकर ही सत्तू पिएं और खाली पेट ज्यादा सेवन करने से बचें।
और पढ़ें: Summer Diet Alert: ये चीजें खाकर खुद ही बढ़ा रहे हैं बॉडी हीट, इन टिप्स से रहें कूल
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.