
Aging Signs on Body Parts: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी फिटनेस और स्किन का खास ध्यान रखते हैं, क्योंकि उनके प्रोफेशन में यंग और फ्रेश दिखना बेहद जरूरी होता है। यही कारण है कि कई स्टार्स बढ़ती उम्र में भी काफी यंग नजर आते हैं। आजकल आम लोग भी एंटी-एजिंग को लेकर काफी सजग हो गए हैं और महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से लेकर फिटनेस रूटीन तक अपनाने लगे हैं।
हालांकि, सिर्फ चेहरे की देखभाल करने से ही काम नहीं चलता। शरीर के कई ऐसे हिस्से होते हैं, जहां उम्र के संकेत सबसे पहले दिखाई देने लगते हैं। अगर इन जगहों की समय पर सही देखभाल न की जाए, तो आपकी असली उम्र आसानी से झलकने लगती है। इसलिए जरूरी है कि आप ओवरऑल स्किन केयर पर ध्यान दें। आइए जानते हैं, चेहरे के अलावा किन अंगों से उम्र का पता चलता है और उन्हें कैसे केयर करें।
बढ़ती उम्र के शुरुआती संकेत अक्सर गर्दन पर दिखाई देने लगते हैं। गर्दन की त्वचा चेहरे के मुकाबले ज्यादा पतली और नाजुक होती है, जिससे यहां झुर्रियां और ढीलापन जल्दी नजर आने लगता है। कोलेजन की कमी के कारण स्किन पर फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं, जो उम्र को साफ जाहिर करती हैं।
ये भी पढ़ें- Cracked Heels Remedy: काली और फटी एड़ियों का रामबाण इलाज, घर बैठे करें सस्ता ट्रीटमेंट
गर्दन की स्किन को भी चेहरे की तरह ही ट्रीट करना चाहिए। रोजाना मॉइस्चराइजर और सीरम का इस्तेमाल करें और बादाम तेल या एलोवेरा जेल से नीचे से ऊपर की दिशा में मसाज करें। साथ ही, सनस्क्रीन लगाना न भूलें और हल्की एक्सरसाइज जैसे नेक स्ट्रेचिंग भी करें।
हमारे हाथ दिनभर धूल, धूप, पानी और केमिकल्स के संपर्क में रहते हैं, जिससे इनकी त्वचा जल्दी डैमेज होने लगती है। समय के साथ हाथों पर झुर्रियां, ड्राइनेस और दाग-धब्बे दिखाई देने लगते हैं, जो उम्र बढ़ने का साफ संकेत देते हैं।
ये भी पढ़ें- Affordable Sunscreen: ₹500 से भी कम में मिल रही हैं ये 4 सनस्क्रीन, धूप में भी नहीं होगा टैन
हाथों को बार-बार मॉइस्चराइज करना बहुत जरूरी है। हर बार हाथ धोने के बाद हैंड क्रीम लगाएं और बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। हफ्ते में एक बार स्क्रब और रात में तेल या क्रीम से मसाज करने से हाथ मुलायम और यंग दिखते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.