
फटी हुई एड़ियां दिखने में तो खराब लगती ही हैं, साथ ही यह दर्द और इन्फेक्शन का कारण भी बन जाती हैं। अगर आप समय से इस पर ध्यान देंगे, तो न सिर्फ यह मुलायम बन जाएंगी बल्कि इन्फेक्शन का डर भी खत्म हो जाएगा। फटी हुई एड़ियों को साफ करने के लिए आप घर में ही उपाय कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि खराब एड़ियों को कैसे सुंदर बनाया जाए।
फटी हुई एड़ियों से डेड स्किन को निकालने के लिए एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक और शैंपू मिलाएं। पैरों को करीब 15 मिनट तक पानी में डुबोकर रखें। ऐसा करने से डेड स्किन सॉफ्ट हो जाएगी। अब प्यूमिक स्टोन या फूट स्क्रबर की मदद से हल्का-हल्का रगड़कर मरी हुई खाल हटाएं। ऐसा करने से खराब स्किन हट जाएगी। इस बात का ध्यान रखे कि स्किन को बहुत ज्यादा रगड़ना नहीं है, वर्ना इससे खून भी निकल सकता है। हल्के हाथों से रगड़ने पर ही डैड स्किन हट जाएगी।
एड़ियों को साफ करने के लिए आपको होममेड स्क्रब का यूज कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच चीनी में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। आप 5 मिनट तक एड़ी और उसके आसपास के हिस्से में मसाज करें। ऐसा करने से पैरों की गंदगी साफ हो जाएगी और पैरों का कालापन दूर होकर चमकने लगेंगे।
और पढ़ें: Skincare Alert: इंडियन गर्ल्स कर रही हैं ये 5 इंस्टाग्राम ब्यूटी ट्रेंड को फॉलो करके बड़ी गलती
डेड स्किन हटाने के बाद गाढ़ा मॉइश्चराइजर या वैसलीन का यूज करें। ये न सिर्फ स्किन को सॉफ्ट बनाता है बल्कि हील करने का काम भी करता है। आप चाहे तो नारियल का तेल भी लगा सकती हैं।
पैरों की नमी को ब्लॉक करने के लिए आप रात को सॉक्स पहनकर सोएं। ऐसा करने से मॉइश्चर लॉक होता है और एड़ियां जल्दी सॉफ्ट हो जाती हैं।
अगर आपकी एड़ियां बहुत ज्यादा फटी हुई हैं और उनसे खून भी निकल रहा है, तो घरेलू उपाय के बजाय आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ध्यान न दिया, तो बड़ी स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.