
अंडे की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन बढ़ जाता है। वहीं गर्मियों में इसे कम खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन डॉक्टर्स ऐसा नहीं मानते हैं। जी हां! गर्मियों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सीमित मात्रा में अंडे का सेवन कर सकते हैं। अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए, तो गर्मियों में कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। जानिए गर्मियों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक के लिए अंडा क्यों फायदेमंद है, और इसे खाते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए।
एग एक हाई प्रोटीन फूड है, जिसमें विटामिन A, D, B12, आयरन के साथ ही हेल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं। अगर बच्चे दिन में 1 से 2 अंडे का सेवन करते हैं, तो उन्हें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन के साथ अन्य न्यूट्रीएंट्स भी मिलते हैं।
बच्चे को तले हुए या कच्चे अंडे देने के बजाय उबला अंडा दें। बॉइल एग पचने में आसान होता है और शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। उबले अंडे की सब्जी बनाकर भी दी जा सकती है।
बच्चे को रात के बजाय आप दिन में अंडा खाने को दें। ऐसा करने से सुबह से ही शरीर को एनर्जी मिल जाएगी और पेट में भारीपन महसूस नहीं होगा। अंडा खाने के बाद बच्चे को पर्याप्त पानी, नींबू पानी या नारियल पानी जरूर दें ताकि शरीर हाइड्रेट रहे।
अगर बच्चे को पहले से हीट, एलर्जी या पाचन की समस्या है, तो उसे अंडे देने से बचना चाहिए। हर बच्चे का शरीर अलग होता है, इसलिए उसकी जरूरत के हिसाब से डाइट में प्रोटीन एड करनी चाहिए। अगर अंडा नहीं दे रहे हैं, तो प्रोटीन के लिए विभिन्न प्रकार की दालें, डेयरी प्रोडक्ट आदि दे सकते हैं। इस बारे में आपको डॉक्टर से अधिक जानकारी लेनी चाहिए।
और पढ़ें: Bael Juice Benefits: पेट की जलन और लू से देगी राहत, झटपट बनाएं बेल का ठंडा शरबत
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.