
अप्रैल के महीने में ही तेज गर्म हवाएं चलने लगी हैं। ऐसे में बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो गया है। लू के कारण शरीर जल्दी थकने लगता है। अगर ध्यान ना दिया जाए, तो चक्कर से लगाकर लूज मोशन तक की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर ना सिर्फ लू से बच सकते हैं बल्कि दिन भर एनर्जेटिक भी फील कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि तपती धूप में खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए क्या किया जा सकता है।
अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो हाइड्रेशन का विशेष ध्यान रखें। गर्मी में तेजी से शरीर से पसीना निकलता है और पानी की कमी हो जाती है। आपको अपने बैग में एक बॉटल रखनी चाहिए, जिसमें नारियल पानी, नींबू पानी, सादा पानी रख सकती हैं। बाहर जाते समय इन चीजों को ले जाना न भूलें।
खुद को एनर्जेटिक फील कराने के लिए बाहर आने जाने का समय तय करें। आपको दोपहर 12:00 से 4:00 बजे की धूप में अगर जाना पड़े, तो अपने साथ छाता, दुपट्टा जरूर रखें। यह न सिर्फ धूप से बचाएगा बल्कि गर्म हवा का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए आपको सिंथेटिक की बजाय हल्के और कॉटन कपड़े पहने चाहिए। गर्मी में ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनने से शरीर को ठंडक मिलती है और पसीना भी जल्दी सूख जाता है।
भले ही पूरा शरीर ढका है लेकिन फिर भी घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन और आंखों को बचाने के लिए यूवी प्रोटक्शन चश्मा जरूर पहनें। ऐसा करने से ना सिर्फ आंखों को रिलेक्स मिलता है बल्कि शरीर को भी राहत मिलती है।
और पढ़ें: Bael Juice Benefits: पेट की जलन और लू से देगी राहत, झटपट बनाएं बेल का ठंडा शरबत
आपको अपने खाने में ठंडी चीजों को भी शामिल करना चाहिए जैसे कि तरबूज, खीरा, ककड़ी आदि। ये चीजें शरीर को ठंडा रखती हैं और हाइड्रेशन भी करती हैं। अगर आप इन टिप्स को रोजाना अपनाएंगे तो तेज धूप में भी खुद को एनर्जेटिक फील करेंगे। अगर आपको किसी तरह के लक्षण दिखाई पड़े, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें: Egg in Summer: क्या अंडा बढ़ाता है शरीर की गर्मी? गर्मियों में सेवन से पहले जानें ये 4 बातें
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.