Egg for Kids Diet: क्या गर्मियों में अंडा खाना सही है? जानिए अंडे की तासीर, बच्चों के लिए इसकी सही मात्रा और सेवन का सही तरीका, ताकि गर्मी में भी हेल्दी और फिट रहें।

अंडे की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका सेवन बढ़ जाता है। वहीं गर्मियों में इसे कम खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन डॉक्टर्स ऐसा नहीं मानते हैं। जी हां! गर्मियों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सीमित मात्रा में अंडे का सेवन कर सकते हैं। अगर इसे सीमित मात्रा में खाया जाए, तो गर्मियों में कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। जानिए गर्मियों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक के लिए अंडा क्यों फायदेमंद है, और इसे खाते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए। 

हाई प्रोटीन फूड है अंडा

एग एक हाई प्रोटीन फूड है, जिसमें विटामिन A, D, B12, आयरन के साथ ही हेल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं। अगर बच्चे दिन में 1 से 2 अंडे का सेवन करते हैं, तो उन्हें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन के साथ अन्य न्यूट्रीएंट्स भी मिलते हैं। 

किस तरह से अंडे का सेवन करना सही?

बच्चे को तले हुए या कच्चे अंडे देने के बजाय उबला अंडा दें। बॉइल एग पचने में आसान होता है और शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है। उबले अंडे की सब्जी बनाकर भी दी जा सकती है। 

और पढ़ें: Ayurvedic remedies for Body Heat: शरीर में रहती है ज्यादा हीट? 5 आयुर्वेदिक तरीके से गर्मी को करें बैलेंस

अंडे देने का सही समय क्या है?

बच्चे को रात के बजाय आप दिन में अंडा खाने को दें। ऐसा करने से सुबह से ही शरीर को एनर्जी मिल जाएगी और पेट में भारीपन महसूस नहीं होगा। अंडा खाने के बाद बच्चे को पर्याप्त पानी, नींबू पानी या नारियल पानी जरूर दें ताकि शरीर हाइड्रेट रहे।

बच्चे को कब नहीं देने चाहिए अंडे?

अगर बच्चे को पहले से हीट, एलर्जी या पाचन की समस्या है, तो उसे अंडे देने से बचना चाहिए। हर बच्चे का शरीर अलग होता है, इसलिए उसकी जरूरत के हिसाब से डाइट में प्रोटीन एड करनी चाहिए। अगर अंडा नहीं दे रहे हैं, तो प्रोटीन के लिए विभिन्न प्रकार की दालें, डेयरी प्रोडक्ट आदि दे सकते हैं। इस बारे में आपको डॉक्टर से अधिक जानकारी लेनी चाहिए। 

और पढ़ें: Bael Juice Benefits: पेट की जलन और लू से देगी राहत, झटपट बनाएं बेल का ठंडा शरबत