Dead Skin Removal Feet: फटी हुई एड़ियों से डेड स्किन हटाने और उन्हें मुलायम बनाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय। गुनगुने पानी, स्क्रब और मॉइश्चराइजिंग से पाएं साफ, सॉफ्ट और खूबसूरत पैर।

फटी हुई एड़ियां दिखने में तो खराब लगती ही हैं, साथ ही यह दर्द और इन्फेक्शन का कारण भी बन जाती हैं। अगर आप समय से इस पर ध्यान देंगे, तो न सिर्फ यह मुलायम बन जाएंगी बल्कि इन्फेक्शन का डर भी खत्म हो जाएगा। फटी हुई एड़ियों को साफ करने के लिए आप घर में ही उपाय कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि खराब एड़ियों को कैसे सुंदर बनाया जाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुनगुने पानी का करें इस्तेमाल

फटी हुई एड़ियों से डेड स्किन को निकालने के लिए एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा नमक और शैंपू मिलाएं। पैरों को करीब 15 मिनट तक पानी में डुबोकर रखें। ऐसा करने से डेड स्किन सॉफ्ट हो जाएगी। अब प्यूमिक स्टोन या फूट स्क्रबर की मदद से हल्का-हल्का रगड़कर मरी हुई खाल हटाएं। ऐसा करने से खराब स्किन हट जाएगी। इस बात का ध्यान रखे कि स्किन को बहुत ज्यादा रगड़ना नहीं है, वर्ना इससे खून भी निकल सकता है। हल्के हाथों से रगड़ने पर ही डैड स्किन हट जाएगी।

होममेड स्क्रब का करें यूज

एड़ियों को साफ करने के लिए आपको होममेड स्क्रब का यूज कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच चीनी में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। आप 5 मिनट तक एड़ी और उसके आसपास के हिस्से में मसाज करें। ऐसा करने से पैरों की गंदगी साफ हो जाएगी और पैरों का कालापन दूर होकर चमकने लगेंगे।

और पढ़ें: Skincare Alert: इंडियन गर्ल्स कर रही हैं ये 5 इंस्टाग्राम ब्यूटी ट्रेंड को फॉलो करके बड़ी गलती

वैसलीन से पैर करें मॉस्चराइज

डेड स्किन हटाने के बाद गाढ़ा मॉइश्चराइजर या वैसलीन का यूज करें। ये न सिर्फ स्किन को सॉफ्ट बनाता है बल्कि हील करने का काम भी करता है। आप चाहे तो नारियल का तेल भी लगा सकती हैं।

कॉटन सॉक्स का करें इस्तेमाल

पैरों की नमी को ब्लॉक करने के लिए आप रात को सॉक्स पहनकर सोएं। ऐसा करने से मॉइश्चर लॉक होता है और एड़ियां जल्दी सॉफ्ट हो जाती हैं।

ज्यादा समस्या पर करें डॉक्टर से संपर्क

अगर आपकी एड़ियां बहुत ज्यादा फटी हुई हैं और उनसे खून भी निकल रहा है, तो घरेलू उपाय के बजाय आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ध्यान न दिया, तो बड़ी स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।

और पढ़ें: Heat Wave Protection Tips: तेज धूप और लू में भी नहीं होगी थकान, बस इन 5 टिप्स से खुद को करें प्रोटेक्ट