Best Budget Sunscreen: ₹500 से कम में मिलेंगी ये 4 बेस्ट सनस्क्रीन, जो देंगी SPF 50 प्रोटेक्शन और स्किन को रखेंगी हाइड्रेट। गर्मियों में टैनिंग और सनबर्न से बचने के लिए जानें सस्ते और असरदार ऑप्शन।
तेज धूप में बाहर निकलने पर त्वचा जलने लगती है और ध्यान न दिया जाए, तो स्किन भी काली पड़ने लगती है। इस समस्या से छुटकाने के लिए आप को 500 रु से कम दाम में मिलने वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे न सिर्फ स्किन बर्न से छुटकारा मिलेगा बल्कि कड़ी धूप में भी त्वचा टैन होने से बच जाएगी। जानिए ऐसी ही कुछ सनस्क्रीन के बारे में, जो आप कम दाम में ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
Garnier Super UV Cooling Water Gel Sunscreen SPF 50
सस्ती लेकिन अच्छी क्रीम खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। सनस्क्रीन SPF 50 (UVB प्रोटेक्शन), PA+++ या PA++++ (UVA प्रोटेक्शन) और हाइड्रेटिंग फार्मूला वाली होनी चाहिए। आप 200 से ₹500 के बजट में गार्नियर सुपर कूलिंग वाटर जैल सनस्क्रीन खरीद सकते हैं। आपको इसके बड़े और छोटे पैक आसानी से मिल जाएंगे। छोटा पैक ट्यूब 68 रुपए का ऑनलाइन अवेलेबल है। इस सनस्क्रीन में कूलिंग वॉटर जेल होता है, जो त्वचा में जल्दी अब्जॉर्ब हो जाता है और ऑयली स्किन के लिए बेस्ट रहता है।
The Derma Co 1% Hyaluronic Sunscreen Aqua Gel SPF 50
हायलूरोनिक एसिड युक्त सनस्क्रीन स्किन को हाइड्रेट रखता है और SPF 50 + Broad Spectrum लेस है।हल्का जेल फॉर्मूला स्किन में लगाने पर बिल्कुल भी चिपचिपा नहीं है। ड्राय और नॉर्मल स्किन के लिए बेस्ट ये सनस्क्रीन बेस्ट मानी जाती है। अमेजन में इसकी कीमत ₹263 है।
Mamaearth Daily Glow Sunscreen SPF 50
सनस्क्रीन लगाने के बाद अगर चेहरे में ग्लो भी चाहिए, तो ममा अर्थ की डेली ग्लो सनस्क्रीन लगा सकते हैं। यह काफी हल्की होती है और स्किन को मॉइश्चराइज भी करती है। UVA + UVB प्रोटेक्शन के साथ ही अब ग्लो भी मिलेगा। यह सनस्क्रीन ऑनलाइन 249 रुपये में मिल जाएगी। तो अगर बेस्ट बजट ऑप्शन में सनस्क्रीन खोज रहे हैं तो ममा अर्थ डेली ग्लो सनस्क्रीन लगाएं।
Minimalist SPF 50 Sunscreen
विटामिन्स से भरपूर हल्की सनस्क्रीन जो मॉइस्चराइजर जैसा फील देती है। Vitamin E, B5 होने के कारण स्किन को न्यूट्रीशन भी मिलता है। रोजाना इस्तेमाल के लिए परफेक्ट मिनिमलिस्टिक SPF 50 सनस्क्रीन लगा सकते हैं। इसकी कीमत ऑनलाइन 359 रु है।
और पढ़ें: Cracked Heels Remedy: काली और फटी एड़ियों का रामबाण इलाज, घर बैठे करें सस्ता ट्रीटमेंट
