Summer Diet Alert: ये चीजें खाकर खुद ही बढ़ा रहे हैं बॉडी हीट, इन टिप्स से रहें कूल

Published : Apr 20, 2026, 06:38 PM IST
Summer Diet Alert

सार

Body heat foods to avoid: गर्मियों में शरीर की गर्मी बढ़ाने वाले फूड्स से बचना जरूरी है। जानें क्यों मसालेदार, तला-भुना, कैफीन और जंक फूड्स से दूरी बनाकर आप डिहाइड्रेशन और एसिडिटी से बच सकते हैं।

चारों तरफ गर्मी का कहर चालू हो गया है। शरीर में ज्यादा गर्मी सिर्फ वातावरण से ही नहीं बल्कि खान से भी आती है। अगर शरीर के अंदर की गर्मी को कम करना है, तो डाइट पर खासा ध्यान देना होगा। कुछ ऐसे फूड्स होते हैं, जो अवॉयड कर आप गर्मियों में भी हेल्दी रह सकते हैं। गर्मियों में कुछ फूड्स बॉडी का टेंपरेचर बढ़ते हैं और साथ ही डिहाइड्रेशन, एसिडिटी जैसी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों में किन फूड्स को अवॉइड करना बेहद जरूरी है।

ज्यादा मसालेदार भोजन 

अगर आप गर्मियों में लाल मिर्च, गरम मसाला और तीखे फूड्स अधिक मात्रा में खा रहे हैं, तो उन्हें रोक दें। क्योंकि यह शरीर की गर्मी को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे पसीना भी ज्यादा आता है और पेट में जलन भी हो सकती है।

तला भुना खाना और जंक फूड्स

आपको गर्मियों में तला-भुना खाना और और जंक फूड भी बंद कर देना चाहिए।समोसा, पकौड़ा, फ्रेंच फ्राइज जैसे डीप फ्राइड फूड्स बिल्कुल नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे शरीर में गर्मी और भारीपन होता है। साथ ही पचने में भी समय लेते हैं। आप चाहे तो एयर फ्रायर का इस्तेमाल कर कम तेल में पसंदीदा फूड्स बनाकर खा सकते हैं।

और पढ़ें: Affordable Sunscreen: ₹500 से भी कम में मिल रही हैं ये 4 सनस्क्रीन, धूप में भी नहीं होगा टैन

गर्मियों में कैफीन कर दें बंद

कैफीन वाली चीजें जैसे कि चाय, कॉफी आदि चीजों को बंद कर देना चाहिए या फिर मात्रा बहुत कम कर देनी चाहिए। कैफीन बॉडी को अंदर से गर्म करता है। ज्यादा गर्मी के कारण कई बार स्किन में दानें भी निकल सकते हैं। 

रेड मीट और भारी प्रोटीन

भले ही रेड मीट शरीर को न्यूट्रिशन दें लेकिन यह पचने में भारी होते हैं और शरीर के टेंपरेचर को बढ़ाने का काम करते हैं। हो सके तो गर्मियों में रेड मीट और भारी प्रोटीन वाले फ्रूट्स को अवॉइड करें। साथ ही आप नमक, चिप्स और प्रोसेस्ड फूड्स को भी कम कर दें। क्योंकि ज्यादा नमक वाले फूड्स शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन को बढ़ावा देते हैं। नमक का इस्तेमाल थोड़ा कम ही करें। आप गर्मियों में ज्यादा चीनी वाले ड्रिंक्स और मिठाइयां भी कम कर सकती हैं क्योंकि यह शरीर में सुस्ती बढ़ाने का काम करते हैं।

गर्मी में शरीर को कूल रखने के लिए आप सही डाइट चुनें। ठंडी तासीर वाले फ्रूड्स जैसे की खीरा, तरबूज, दही आदि का सेवन करें। नारियल पानी और नींबू भी पिएं। हल्का और घर का बना खाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

और पढ़ें: Anti Aging Skin Care Tips: यंग दिखना है तो इन अंगों की केयर करना बिल्कुल न भूलें

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बेबी को सॉलिड फूड खिलाते समय पेरेंट्स अक्सर करते हैं ये 5 गलतियां, जानें डॉक्टर एडवाइस
Medicine Timing Guide: प्रिस्क्रिप्शन में OD, BD, TDS का क्या मतलब होता है? डॉक्टर से जानें दवा लेने का सही समय