
भीषण गर्मी और लू के कारण जहां एक ओर शरीर में थकावट बढ़ रही है, वहीं लो ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा है। शरीर में पानी की कमी के कारण लो ब्लड प्रेशर की समस्या सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में लोगों को चक्कर आना, कमजोरी, धुंधला दिखना, थकान जैसी समस्या हो सकती है। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं लेकिन अचानक से रास्ते में बीपी लो हो जाए, तो अपने पास ऐसी कुछ चीजें जरूर रख सकते हैं, जिसे खाकर या पीकर आपको तुरंत राहत मिले। आइए जानते हैं ऐसे कौन से उपाय हैं, जिनसे लो ब्लड प्रेशर में तुरंत राहत मिलती है।
अपनी बैग में नमक का पैकेट जरूर रखें। आपके जैसे ही ब्लड प्रेशर लो लगे या चक्कर जैसा महसूस हो, तो एक गिलास पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पीने से ब्लड प्रेशर जल्दी सामान्य हो जाता है। ORS या ग्लूकोस ड्रिंक आप अपने बैग में रख सकते हैं। अगर आप बोतल में ओआरएस का घोल लेकर चलेंगे, तो ऐसे न सिर्फ आपको दिन भर एनर्जी मिलेगी बल्कि शरीर में कमजोरी भी दूर होगी।
नमक, शक्कर के साथ नींबू मिलाकर पीने से भी लो ब्लड प्रेशर के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। नींबू में विटामिन सी होता है। वहीं नमक और शक्कर इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करने का काम करते हैं। आप लो ब्लड प्रेशर से छुटकारा पाने के लिए नींबू पानी का सेवन करें।
पानी वाले फल जैसे की खीरा, तरबूज, संतरा आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे न सिर्फ शरीर में पानी की कमी दूर होती है बल्कि शरीर को ठंडक भी मिलती है। तो गर्मियों में पानी से भरपूर फल रोजाना खाएं।
और पढ़ें: Summer Diet Alert: ये चीजें खाकर खुद ही बढ़ा रहे हैं बॉडी हीट, इन टिप्स से रहें कूल
कम ही लोगों को पता होगा लेकिन चाय या कॉफी का सेवन करने से भी लो ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे शरीर को तुरंत राहत मिलती है। आप अपने बैग में भुने चने, मूंगफली, नमकीन बिस्कुट आदि रख सकते हैं। इससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और लो ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाता है।
और पढ़ें: Barley Sattu Side Effects: जौ सत्तू ड्रिंक इन लोगों के लिए है नुकसानदायक, गर्मियों में रहें सावधान
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.