
Hair Color Side Effects: कम उम्र में बालों को कलर करवाना आजकल यूथ का नया फैशन ट्रेंड है। भले ही बाल सफेद ना हुए हो लेकिन बालों को सेलिब्रिटीज जैसा दिखना यंगस्टर्स को काफी पसंद है। ऐसा ही शौक चीन में 20 साल की लड़की को भारी पड़ गया। अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी की तरह दिखने के चक्कर में लड़की लगभग हर महीने अपने बालों का रंग चेंज करवाती थी। अचानक से लड़की को पेट में दर्द हुआ और जांच के दौरान हैराना करने वाला सच सामने आया। जांच में किडनी की समस्या सामने आई। डॉक्टर भी इस केस को देख हैरान हुए। जानिए आखिर कैसे हेयर कलर ने लड़की के किडनी को नुकसान पहुंचाया और हेयर कलर्स करते समय किन बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
हुआ नाम की 20 साल की लड़की को अपने बालों को कलर करना बेहद पसंद था। वह अक्सर सैलून में जाती और अपने बालों को पसंदीदा एक्टर की तरह रंगवाती। लंबे समय तक ऐसा करने के बाद लड़की को पेट के साथ ही जॉइंट्स में शिकायत होने लगी। साथ ही पैरों में लड़की के निशान भी पढ़ने लगे। इसके बाद जब लड़की डॉक्टर के पास पहुंची, तो डॉक्टर ने पूरी जांच की। जांच के दौरान किडनी में इन्फ्लेमेशन यानी की सूजन की बात कही गई।
और पढ़ें: ब्रेन कैंसर का सबसे घातक रूप है ग्लियोब्लास्टोमा, खोपड़ी को गलाकर इम्यून सिस्टम को करता है हाईजैक
डॉक्टर से बताया कि लंबे समय तक बालों में कलर करने के कारण ऐसा हुआ है। जब स्कैल्प में रंग लग जाता है, तो यह शरीर में भी पहुंच सकता है। कुछ जहरीले तत्व जैसे की मरकरी, सीसा भी शरीर के अंदर पहुंच जाते हैं। यह न सिर्फ किडनी बल्कि लंग्स को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। हेयर कलर से कैंसर खतरा भी बढ़ सकता हैं।
अगर आप बालों को रंगना ही चाहते हैं, तो आपको केमिकल युक्त हेयर कलर के बजाय हर्बल ऑर्गेनिक या फिर वेजिटेबल हेयर कलर चुनना चाहिए। प्राकृतिक अवयव से बने हर्बल कलर से शरीर को एलर्जी नहीं होती और ना ही यह किसी तरह का नुकसान पहुंचाते हैं। हेयर कलर लगाने से पहले पैकेट में दिए गए इंग्रीडिएंट्स को जरूर जांच लें। अगर हेयर कलर में सीसा या मरकरी है, तो उसे बिल्कुल भी ना इस्तेमाल करें।
और पढ़ें: Interval Walking Technique: जापान का 3 मिनट फॉर्मूला, बना दुनिया का नया फिटनेस ट्रेंड
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.