
हर दिन हालत हो रहे हैं खराब, देश में कोरोना वायरस के केस 3207 पहुंच गई है। भारत में सबसे ज्यादा केस केरल से है, केरल में अब तक 1147 केस है। केरल के बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में है, यहां 681 मरीज के साथ 6 मौत हो चुकी है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 84 कोरोना के नए केस दर्ज किए गए हैं। देशभर में 60 प्रतिशत केस महाराष्ट्र और केरल से है। 10-5 अब कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 20 हो गई है, आज 31 मई को दिल्ली में एक 60 वर्षीय महिला का कोरोना के कारण जान चली गई है।
महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, में अब तक 13 मौत हुई थी, इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग ने मौत के नए मामले भी बताए हैं। 31 मई को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताए गए नए मौत के मामले दिल्ली,गुजरात, पंजाब और तमिलनाडु से एक-एक मौत की पुष्टि हुई है। मौत के बढ़ते केस को देखते हुए कर्नाटक सरकार में नया सर्कुलर जारी किया है, जिसमें सरकार ने सभी माता-पिता से अपील किया है कि अगर किसी बच्चे में सर्दी, खांसी, बुखार और कोविड के अन्य लक्षण दिखे तो उन्हें जबरदस्ती दवा खिलाकर स्कूल न भेजें।
मिजोरम में कोरोना वायरस के 2 केस सामने आए हैं, रिपोर्ट के अनुसार ये दो केस लगभग 7 महीने बाद राज्य में रिपोर्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोरोना के मामले इससे सात महीने पहले आया था, मिजोरम में कोरोना के आखिर केस अक्टूबर 2024 में आया था, सात महीने पहले राज्य में 73 लोग कोरोना वायरस से 73 लोग संक्रमित हुए थे।
दिल्ली में कोरोना वायरस से 60 वर्षीय महिला की मौत का पहला केस सामने आया है। इस महिला का इलाज कुछ समय से अस्पताल में चल रहा था। महिला का मौत इलाज के दौरान हुई है। 60 वर्षीय मृतक महिला को लैपरोटोमी के बाद तीव्र आंत्र रुकावट (Intestinal Obstruction) की शिकायत थी। इसके अलावा, महिला का कोविड-19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। महिला के मौत के अलावा राजधानी दिल्ली में कुल 294 केस हो चुके हैं। हर दिन दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। AIIMS दिल्ली के डॉक्टर के अनुसार कोरोना वायरस के नए वेरिएंट JN.1 सबसे ज्यादा और तेजी से फैल रहा है। JN.1 को लेकर घबराने वाली बात नहीं है, ये तेजी से फैल रहा है, लेकिन यह इतना खतरनाक नहीं है। इसके लक्षण हल्के हैं और अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत भी अन्य के मुकाबले कम पड़ रही है।
3207 एक्टिव केस | 20 मौत
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.