Milk day 2025: दूध का न्यूट्रिशन बढ़ जाएगा दोगुना, मिलाकर पिएं ये 4 चीजें

Published : May 31, 2025, 12:14 PM IST
milk for health

सार

4 things increase nutrition of milk: दूध में खजूर, मखाना, गुड़ और हल्दी मिलाकर उसके पोषण को कई गुना बढ़ाया जा सकता है। जानिए कैसे इन 4 चीजों से दूध बन सकता है और भी ताकतवर।

4 things increase nutrition of milk: दूध पोषण का खजाना होता है। बच्चों से लेकर बूढ़े तक दूध का सेवन कर शरीर को मजबूत बनाते हैं। दूध के पोषण को बढ़ाने के लिए कुछ अन्य चीजों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अगर आप भी खाली दूध बच्चों के दे रहे हैं तो आदत बदल दीजिए। जानिए क्या दूध में मिलाकर उसकी ताकत को बढ़ाया जा सकता है। 

दूध में मिलाकर पिएं खजूर

फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खजूर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम करता है। आप खजूर के बीज को निकालक दूध के साथ मिक्सर ग्राइंडर में मिक्स कर लें। खजूर में नैचुरल मिठास होती है जो दूध को मीठा बनाती है और शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा करती है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उन्हें खजूर वाला दूध जरूर पीना चाहिए।

शरीर को ताकत से भर देगा मखाना और दूध

फक्सनट या फिर मखाना में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन के साथ कार्ब, विटामिन और पोटेशियम होते हैं। वहीं आयरन और फास्फोरस भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही मखाना ब्लड शुगर को भी मेटेंन करता है।

दूध में मिलाकर पिएं गुड़

दूध में गुड़ मिलाकर पीने से न सिर्फ पाचन दुरस्त रहता है बल्कि हड्डियां भी मजबूत होती है। अगर आपको थकान की समस्या रहती है तो दूध के साथ गुड़ का सेवन किया जा सकता है। गुड़ वाला दूध पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और नींद न आने की समस्या से भी राहत मिलती है।

रोजाना पिएं हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीर की सूजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक के लिए हल्दी वाला दूध पिएं। बच्चों को भी दूध में शुगर वाले पाउडर के बजाय हल्दी और गुड़ मिलाकर दें।

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत