फल, सब्जियां और अनाज जैसे फाइबर युक्त आहार आंतों की गतिविधि को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। गेहूं, जई और जौ जैसे अनाजों को अपने आहार में शामिल करें।

हेल्थ डेस्क: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और खराब खानपान की वजह से कब्ज एक आम समस्या बन गई है। कब्ज का मुख्य कारण फाइबर की कमी है। फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करने से इस समस्या से कुछ हद तक निजात मिल सकती है। फल, सब्जियां, अनाज, दालें, और फलियां अपने आहार में शामिल करें। कब्ज से बचने के लिए जीवनशैली में कुछ बदलाव ज़रूरी हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक

फल, सब्जियां और अनाज जैसे फाइबर युक्त आहार आंतों की गतिविधि को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। गेहूं, जई और जौ जैसे अनाजों को अपने आहार में शामिल करें।

दो

रोज़ाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं। आलूबुखारे का जूस और सब्जियों के जूस का सेवन करें। पानी पीने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

तीन

हरी पत्तेदार सब्जियां, मेवे, बीज, और केला जैसे मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ खाएं। मैग्नीशियम नियमित मल त्याग में मदद करता है।

ये भी पढे़ं- आंवला Vs अमरूद, Vitamin C है किसमें ज्यादा ?

रसोई की 1 खास चीज से दूर होगा ठंड में जोड़ों का दर्द, इन बीमारियों पर भी असरदार

चार

नियमित व्यायाम करने से बड़ी आंत में मल की गति बढ़ती है। टहलना, दौड़ना, तैराकी, साइकिल चलाना या नृत्य करने की कोशिश करें।

पांच

पेट पर हल्के हाथों से मालिश करने से गैस निकलती है और कब्ज से राहत मिलती है।

छह

काली मिर्च, अदरक और हल्दी वाली हर्बल चाय पिएं। यह कब्ज से राहत दिलाने और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।

सात

तले हुए खाद्य पदार्थ और प्रोसेस्ड स्नैक्स कब्ज की संभावना को बढ़ाते हैं। ये खाद्य पदार्थ आमतौर पर वसा से भरपूर होते हैं, जिससे पाचन धीमा हो जाता है।

और पढे़ं- सेक्स टॉयज से बढ़ रहीं गंभीर बीमारियां, Hormonal Imbalance भी एक