भारत में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस। चार नए वेरिएंट JN.1, NB.1.8.1, LF.7, और XFG मिले हैं। जानें लक्षण, बचाव और ज़रूरी सावधानियां।
देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, अब तक कोविड केस की संख्या 1047 हो गई है। भारत के सभी राज्यों में सबसे ज्यादा केरल में 430 एक्टिव केस हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 208 और फिर, दिल्ली में 104, वहीं गुजरात और कर्नाटक में क्रमशः 83 और 80 केस हैं, जिसमें सिर्फ बेंगलुरु में कुल 80 केस हैं। केस अलावा अगर बात करें मौत की तो महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कोरोना से कुल 11 मौत हो चुकी है, जिसमें 9 मौत सिर्फ इस एक सप्ताह के अंदर हुआ है। बता दें कि मौत की दर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में है।
देश में ये 4 नए वेरिएंट मिले हैं
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डायरेक्टर डॉ राजीव बहल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते केस के बीच अब तक देश में कोरोना के 4 वैरिएंट मिले हैं। जिसमें LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 वेरिएंट हैं। इन्हीं चार वेरिएंट से लोग सबसे ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं।
1. JN.1 वेरिएंट क्या है?
मूल वेरिएंट: ओमिक्रॉन का सब-वेरिएंट BA.2.86 (Pirola) से निकला हुआ है।
विशेषताएं:
बेहद तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है।
इम्यून सिस्टम को आंशिक रूप से चकमा दे सकता है।
WHO ने इसे "Variant of Interest (VOI)" घोषित किया है।
लक्षण: गले में खराश, हल्का बुखार, थकान, सिरदर्द, खांसी आदि।
2. NB.1.8.1 वेरिएंट क्या है?
जनक वेरिएंट: JN.1 का ही एक सब-वेरिएंट है।
मिलने वाला स्थान: सबसे पहले तमिलनाडु में पाया गया।
विशेषताएं:
JN.1 से थोड़ा तेजी से फैलता है।
टीका लगवाने वालों में आमतौर पर इसके लक्षण हल्के होते हैं।
फिलहाल गंभीर बीमारी का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है।
3. LF.7 वेरिएंट क्या है?
उत्पत्ति: JN.1 का ही एक और सब-वेरिएंट है।
ये वेरिएंट सबसे पहले गुजरात में पाया गया।
विशेषताएं:
Immunity escape की अधिक क्षमता रखता है, यानी जिन लोगों ने हाल में वैक्सीन या बूस्टर नहीं लिया है, वे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।
तेजी से संक्रामक लेकिन अस्पताल में भर्ती दर या मृत्यु दर ज्यादा नहीं है।
4. XFG वेरिएंट क्या है?
प्रकार: यह भी एक रिकॉम्बिनेंट वेरिएंट (Recombinant Variant) है, यानी दो अलग-अलग वेरिएंट के मिक्स होने से बना है।
जानकारी: अभी भारत में इसके केस कम हैं लेकिन WHO और वैज्ञानिक संगठन इस पर नजर बनाए हुए हैं।
विशेषताएं:
सीमित जानकारी उपलब्ध है, लेकिन फैलाव की गति JN.1 के बराबर बताई गई है।
मॉनिटरिंग के अधीन है।
क्या करें? (कोरोना से सावधानी और रोकथाम)
सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनें (खासकर भीड़ में)।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.