
Covid-19 New Variant: कोविड-19 के नये वेरिएंट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एशियाई देशों में कोरोना फिर से पैर पसारने की कोशिश कर रहा है। बीते एक साल में पहली बार भारत में 257 एक्टिव कोविड केस दर्ज किये गए हैं। कोविड के नए वेरिएंट का नाम LF.7 और NB.1.8. है। जो JN.1 वेरिएंट से जुड़े हैं।। JN.1 वेरिएंट का पहला मामला 2023 के आखिर में सामने आया था। इसमें कुछ म्यूटेशन हैं जो इसे तेजी से फैलने और इम्युनिटी को चकमा देने में मदद करते हैं। हालांकि, अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि यह पुराने ओमिक्रॉन वैरिएंट्स से ज्यादा खतरनाक है। ऐसे में जानते हैं Covid-19 JN.1 के लक्षण क्या है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है।
Covid-19 JN.1 के लक्षण आम वायरल बुखार की तरह होते हैं। गला खराब होना, नाक बहना, खांसी आना, तीन दिन से ज्यादा दिन तक बुखार और थकान लगना। कई लोगों को दस्त और उल्टी की समस्या हो सकती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं Covid-19 JN.1 दुनिया के ज्यादातर देशों में पाया गया है। इसका पहला मामला 2023 के आखिर में सामने आया था। इस वेरिएंट के 30 म्यूटेशन है। जिस वजह से ये लोगों को जल्द संक्रमित करता है। हांगकांग, सिंगापुर में कोरोना केसों में वृद्धि देखी जा रही है। अगर भारत की बात करें तो यह साइक्लिकल बीमारी है। यानी इसके मामले हर कुछ महीनों में बढ़ेंगे। ये वक्त 3-9 महीने तक का हो सकता है। हालांकि ये वेरिएंट ओम्रीकॉन की तरह ज्यादा खतरनाक नहीं है।
कोविड-19 के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा के लिए मास्क पहनें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जानें से बचें। समय-समय पर हाथ धोते रहें। सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें। जिन लोगों में सर्दी-खांसी जैसे लक्षण हों, उनसे दूरी रखें। बुखार, खांसी या गले में दर्द हो तो घर पर रहें और ज़रूरत हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.