
Covid Case Update: देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि देखा जा रही है। एक बार फिर ओमिक्रोन वेरिएंट में म्यूटेशन हुआ है और JN-1 नाम का नया वेरिएंट तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। केरल से लेकर महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में कोरोना केसों में उछाल आया है। जिसे देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार सतर्क हैं। इसी बीच पंजाब सरकार ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की अपील की है।
कोविड एक्टिव केस (Covid-19 active cases) की बात करें तो पंजाब में अभी तक 29 मामले सामने आ चुके हैं। जिसे देखते हुए भगवंतमान सरकार ने लोगों से अपील की है। अगर वह पब्लिक प्लेस पर जा रहे हैं तो मास्क जरूर पहनें। साथ ही हेल्थ वर्कर भी मास्क का यूज करें। यदि किसी को खांसी और जुकाम की समस्या है तो वह दूसरों के संपर्क में आने से बचे और अपना कोविड टेस्ट कराएं।
ये भी पढे़ं- Covid 19 Update: 6 हजार पार कोरोना के एक्टिव मामले, 24 घंटे से नहीं एक भी मौत की खबर
आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के एक्टिव मामले 7 हजार के पार पहुंच गए हैं लेकिन इस दौरान 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे मात भी दी है। वहीं, अभी तक 78 लोग जिंदगी की जंग हार गए। शनिवार को केरल और पश्चिम बंगाल में संक्रमण ने 2 लोगों की जान ले ली।
1) दुनियाभर में कोविड-19 से बचने के लिए सबसे अच्छा मास्क N95 को माना जाता है। ये चेहरो को पूरी तरह के कवर करने के साथ हवा में 95% तक छोटे-छोटे कणों को फिल्टर करता है। इसे किसी भी मेडिकल स्टोर से आराम से खरीदा जा सकता है।
2) N95 के अलावा KN95 और कपड़े का मास्क भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि ये थोड़े कम प्रभावी होते हैं। जिन लोगों को प्लास्टिक और बंद चीजों से दिक्कत होती है वह क्लोथिंग मास्क कैरी करें। ये डेलीवियर और कम भीड़भाड़ वाली जगहों के लिए बेस्ट रहता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.