Covid 19 Updates: भारत में कोविड-19 के केस फिर से बढ़ रहे हैं। केरल, दिल्ली और महाराष्ट्र में एक्टिव केस में तेजी आई है। जानें ताज़ा आंकड़े और घरेलू बचाव के उपाय।

Covid 19 India Cases Updates: कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 5000 से ज्यादा एक्टिव केस आ चुके हैं। केरल में सबसे ज्यादा 1,487 एक्टिव केसेज की जानकारी मिली है। दिल्ली और महाराष्ट्र में भी 562 कोरोना पेशेंट्स पाए गए। मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर में कॉविड-19 से रिलेटेड डेथ के बारे में बताया गया है। 24 घंटे के भीतर 7 मौतें हो चुकी हैं जिनमें 3 महाराष्ट्रा से और 2 दिल्ली और कर्नाटक हुई हैं। साथ ही 24 घंटे में 5,604 में केस रिकॉर्ड किए गए। केरल में लगातार कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र भी कोरोना से अछूता नहीं है। एक्टिव केस में गुजरात, वेस्ट बंगाल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और राजस्थान भी शामिल है। कर्नाटक में 24 घंटे में 112 कोरोना मामलों की जानकारी मिली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खत्म नहीं हुई है कोविड महामारी

कोविड महामारी अभी भी खत्म नहीं हुई है। तेज दुनिया में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि कोरोना के वेरिएंट का संक्रमण हल्के लक्षण दिखा रहा है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर नहीं है, उनके लिए कोराना संक्रमण खरतनाक नहीं है। किसी बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति को कोरोना से सतर्क रहने की जरूरत है। आपको हल्के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कोरोना का संक्रमण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को हो सकता है।

कोरोना से बचने के लिए घरेलू उपाय

  • कोरोना से बचने के लिए आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए ताकि कोरोना का खतरा कम किया जा सके।
  • कोरोना की बीमारी से बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाएं। आपको अपनी डाइट में विटामिन सी युक्त फल खाने चाहिए। साथ ही हरी और ताजी सब्जियों का सेवन करें।
  • आप गुनगुने पानी में हल्दी डालकर पानी का सेवन कर सकते हैं। अगर बीमारी के लक्षण महसूस हो तो घरेलू उपाय के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें।