Corona in india: दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल समेत कई राज्यों में कोरोना JN.1 वेरिएंट के मामले बढ़े। अस्थमा, कमजोर इम्यूनिटी और डायबिटीज वाले मरीजों के लिए संक्रमण हो सकता है जानलेवा। जानें सावधानियां।

Corona infection: एशिया के साथ ही भारत में भीकोरोना के मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। दिल्ली के साथ ही महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडू के साथ ही कर्नाटक में भी तेजी से कोराना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में कोरोना के 23 मरीजों की जानकारी मिली है। कोरोना के JN.1 वेरिएंट को सक्रिय बताया गया है। साथ ही जानकारी मिली है कि इसे चिंताजनक वेरिएंट स्वस्थ्य व्यक्तियों में न माना जाए। लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या वाकई कोरोना किसी भी व्यक्ति के लिए जानलेवा हो सकता है? जी हां! कोरोना कुछ लोगों के लिए बेहद जानलेवा हो सकता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अस्थमा पेशेंट को कोरोना

अस्थमा या फिर सांस की बीमारी में कोरोना होने पर हल्के लक्षण भी गंभीर दिखने लगते हैं। अगर किसी व्यक्ति को अस्थमा है और साथ ही उसे कोरोना भी डायग्नोज हुआ है तो डॉक्टर से तुरंत सलाह देनी चाहिए। सास की बीमारी झेल रहे व्यक्ति को कोरोनावायरस अधिक गंभीर रूप से बीमार करता है। अगर समय पर इलाज ना मिले तो व्यक्ति के लक्षण गंभीर हो सकते हैं। कई मामलों में व्यक्ति दम ही तोड़ सकता है।

वीक इम्यूनिटी में कोरोना संक्रमण

अगर किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी बहुत कमजोर है तो उसे भी कोरोना का गंभीर संक्रमण हो सकता है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के कारण वायरस आसानी से शरीर में संक्रमण फैलता है। कोरोना के हल्के लक्षणों में भी तुरंत ध्यान देना चाहिए और डॉक्टर से इलाज कराना चाहिए। अगर समय पर ध्यान न दिया जा एक तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

डायबिटीज में कोराना इंफेक्शन

डायबिटीज में कोरोना इंफेक्शन बदतर लक्षण दिखाता है। व्यक्ति में बीमारी के गंभीर लक्षण दिखने लगते हैं। ऐसे व्यक्ति को ओटीसी दवाओं का सहारा नहीं लेना चाहिए और बीमारी को दूर करने के लिए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डायबिटीज का समय-समय पर चेकअप कराते रहने चाहिए।