Covid 19 cases outbreak: भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। गुजरात और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। केरल और हिमाचल में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

Covid 19 cases outbreak: कोरोना के केसे में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए। इनमें सबसे ज्यादा मामले गुजरात और महाराष्ट्र से आए। गुजरात में 108 तो महाराष्ट्र में 86 मामले मिले। इस वक्त देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 4302 के पार पहुंच गई है। अब तक भारत के 27 राज्यों में कोरोना अपने पैर पसार चुका है लेकिन इन सब के बीच राहत देने वाली खबर है कि 9 राज्यों में अब तक कोरोना नहीं पहुंचा है। देश के केरल राज्य में सबसे ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस 1373 हैं। वहीं महाराष्ट्र में 510 केस दर्ज किए गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोरोना इंफेक्शन के चलते मास्क हुआ जरूरी

कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में नई एडवाइजरी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश में अब हॉस्पिटल में मास्क पहन कर आना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं केरल में प्राइवेट के साथ ही गवर्नमेंट हॉस्पिटल में मॉकड्रिल के आदेश दिए गए हैं। केरल में कोरोना के बढ़ते केस के कारण गाइडलाइन जारी की गई है। लोगों को कोरोना से बचाव के कई तरीके बताए गए हैं। अस्पताल में सर्दी- जुकाम, खांसी, बुखार जैसे लक्षण वाले पेशेंट को कॉविड टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क के हॉस्पिटल में एंट्री नहीं दी जा रही है। 

तेजी से फैल रहे कोरोना के 4 वेरिएंट

केंद्र सरकार का कहना है कि वह पूरी तरीके से कोरोना से निपटने के लिए तैयार है। कोविड-19 महामारी अब तक खत्म नहीं हुई है बल्कि यह एक्टिव है। कोरोना के कारण 11 राज्यों में अब तक 44 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मिजोरम में करीब 7 महीने बाद कोरोना का पहला केस मिला है। अब तक भारत में कोविड-19 के 4 नए वैरिएंट LF.7, XFG , JN.1 और NB.1.8.1 मिले हैं। आपको बताते चले कि BA.2 करीब 26 प्रतिशत और ओमिक्रॉन सबलाइनेज 20 प्रतिशत मामलें सामने आए हैं। वहीं JN.1 वेरिएंट काफी आम है।