Covid-19 Update: कोरोना से 2 की मौत, एक्टिव मरीज हुए 363,स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक

Published : May 25, 2025, 07:19 AM IST
coronavirus

सार

Covid-19 update: भारत में कोरोना के नए वैरिएंट के केस बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हो गई है। देशभर में बढ़ते मामलों के बीच शनिवार (24मई) को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने समीक्षा बैठक की।

Covid-19 update:भारत के कुछ हिस्सों में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट मोड में आ गई है। कोरोना से निपटने के लिए कुछ राज्यों में बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी है।केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली जैसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों ने हाल ही में कोविड मामलों की रिपोर्ट दी है।

देश में कोरोना के नए वैरिएंट से बीते 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हो गई है। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक बेंगलुरु में कोरोना पीड़ित 84 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया है। वहीं 21 साल के युवक की मौत हो गई जो ठाणे में रहता था। 9 महीने का शिशु कोविड पॉजिटिव पाया गया स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि बेंगलुरु में एक 9 महीने का बच्चा कोविड पॉजिटिव पाया गया है।बच्चे की हालत स्थिर है ।

24 मई को इन राज्यों से सामने आए नए केस

वहीं शनिवार (24 मई) को 23 नए कोरोना केस सामने आए। महाराष्ट्र के ठाणे में 8, राजस्थान-कर्नाटक में 5, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3, मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 और यूपी के नोएडा में एक मामला सामने आया है। कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 363 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की हुई बैठक

देशभर में कोरोना के फैलाव को देखते हुए शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बैठक की। इस बैठक में कई विभाग शामिल हुए। जिसमें इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR), स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR), डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज (DGHS) और नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) के अधिकारी शामिल हुए। सभी विभाग के साथ इसे लेकर समीक्षा की गई।

इन राज्यों को कोरोना बना रहा शिकार

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि देखा गया है कि अधिकांश मामले हल्के हैं और घर पर ही इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क है और अपनी विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।मामले मुख्य रूप से केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों से सामने आ रहे हैं।

नए वेरिएंट ज्यादा तेजी से फैल रहा

भारत में कोविड-19 के वेरिएंट NB.1.8.1 का एक और LF.7 प्रकार के चार मामले मिले हैं। चीन, सिंगापुर और एशिया के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है। हालांकि इसे चिंताजनक नहीं माना जा रहा है। मरीज होम आइसोलेशन से ठीक हो रहे हैं। वहीं WHO ने इन वेरिएंट को निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। बताया जा रहा है कि नए वेरिएंट तेज से फैलते हैं, लेकिन इम्युन सिस्टम को ज्यादा प्रभावित नहीं करते हैं।

 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत