
singapore covid 19 cases india: सिंगापुर और हांगकांग जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में कोविड-19 के मामलों में अचानक आई तेज़ी ने भारत में भी चिंता बढ़ा दी है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए भारत सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक के 24 घंटे बाद ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई।
मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक शहर में 53 कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। जनवरी से अप्रैल तक कोरोना के मामलों में काफ़ी कमी आई थी, लेकिन मई में अचानक कुछ नए मामले सामने आने से प्रशासन सतर्क हो गया है। BMC ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, लेकिन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
एशियाई देशों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के लिए नए वैरिएंट JN.1 को ज़िम्मेदार माना जा रहा है। यह वैरिएंट ओमिक्रॉन के BA.2.86 वर्जन से विकसित हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' घोषित किया है। इसमें करीब 30 म्यूटेशन हैं, जो इसे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता से बचने में सक्षम बनाते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि यह वेरिएंट बहुत गंभीर नहीं है, लेकिन इसकी तेजी से फैलने की क्षमता निश्चित रूप से चिंता का विषय है।
JN.1 के लक्षण लगभग पुराने कोविड वेरिएंट जैसे ही हैं- गले में खराश, बुखार, बहती या बंद नाक, सूखी खांसी, थकान और सिरदर्द। कुछ लोगों को स्वाद या गंध का एहसास भी नहीं हो सकता है। लक्षण आमतौर पर कुछ दिनों से लेकर एक हफ्ते तक रह सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि हल्का बुखार या सर्दी-खांसी को भी हल्के में न लें और जांच करवाएं। सरकार की सलाह है कि बुजुर्गों, बच्चों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.