
हेल्थ डेस्क: दुनिया के सबसे फिट इंसानों में एक मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जो अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं और कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट जरूर करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वह बर्फीले पहाड़ों के बीच में ठंडे पानी से नहाते हुए नजर आ रहे हैं. इस थेरेपी को आइस बाथ कहा जाता है, लेकिन इसके फायदे क्या होते हैं और इससे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है आइए हम आपको बताते हैं।
फेमस फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो में वह बर्फीले पहाड़ों के बीच शॉर्ट्स पहने नजर आ रहे हैं और एक छोटे से तालाब में डुबकी लगा रहे हैं। ये बर्फ के पानी से भरा हुआ तालाब है, जिसमें बॉडी रिकवरी के लिए रोनाल्डो कुछ मिनटों तक रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 89 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इस थेरेपी को आइस बाथ कहा जाता है और शरीर पर इसके बेहतरीन फायदे पड़ते हैं।
आइस बाथ लेने के लिए पानी का तापमान - 10 डिग्री सेल्सियस से -15 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। शुरुआत में केवल एक से दो मिनट तक ही आइस बाथ लेना चाहिए और धीरे-धीरे आप इस समय को बढ़ा सकते हैं। ध्यान रखें कि हार्ट पेशेंट को आइस बाथ लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। सर्दियों में आइस बाथ लेने शरीर को पहले से ठंडे तापमान में रहने के लिए तैयार करें।
और पढ़ें- सिर्फ इंटिमेसी पावर नहीं, भूलने की बीमारी में भी रामबाण है शिलाजीत
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.