Health Tips: फेस्टिव सीजन में ट्रेन, बसों में भीड़भाड़ बढ़ जाती है। कई लोगों को ऐसे वक्त में सास लेने या दम घुटने की समस्या हो सकती है। ऐसे में खुद की सुरक्षा के ले कैसे करें ? जानें करवा चौथ, दीवाली और छठ यात्रा के लिए जरूरी टिप्स।
करवा चौथ, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के देखते हुए ट्रेन और बसें फुल हैं। जनरल डिब्बे से AC कोच तक खचाखच भरे हुए हैं। भीड़ के बीच सफर करना मुश्किल हो जाता है। इसी बीच एक कानपुर से ऐसी घटना सामने आई, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। दरअसल, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रहे मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई। ऐसे में अगर आप भी आने वाले दिनों में सफर करने की सोच रहे हैं और भीड़भाड़ से परेशानी होती है तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको बताएंगे कि भीड़ के बीच अगर सांस लेने में परेशानी हो रही है तो किस तरह आप खुद का ख्याल रख सकते हैं।
दम घुटने के कारण क्या हैं ?
जब एक जगह पर क्षमता से ज्यादा लोग एक साथ इकट्ठा हो जाते हैं तो उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है। ये बेहोशी और यहां तक मौत का कारण बन सकती है।
शरीर पर दबाव पड़ने से सामान्य रूप से सांस लेने में दिक्कत होती है, जो ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है। अगर समय पर 3-5 मिनट तक ऑक्सीजन न मिले तो दिल का दौरा (Heart Attack) आ सकता है।
दम घुटने पर क्या करना चाहिए ?
अगर आप भीड़ के बीच असामान्य महसूस करते हैं तो ऐसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
भीड़ के बीच फंस गए हैं तो पैनिक करने की बजाय उस जगह से बाहर निकलने की कोशिश करें।
क्राउड से निकलना संभव नहीं है तो संतुलन बनाए रखें और गिरने से बचें।
सांस लेने में दिक्कत होने पर दोनों हाथ छाती पर रखें। धीरे-धीरे सांस लें , और छोड़ें।
कपड़ों को ढीला करें, ताकि सांस लेने में दिक्कत न हो।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.