Published : Aug 28, 2024, 01:54 PM ISTUpdated : Aug 28, 2024, 01:55 PM IST
करी पत्ता इंडियन किचन का अहम हिस्सा है। कई तरह के डिश में इसका उपयोग करते हैं। ये ना सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि कई तरह के औषधीय गुण भी हैं। आइए नीचे बताते हैं करी पत्ता जिसे मीठा नीम भी कहते हैं के 10 हेल्थ बेनिफिट्स।
हेल्थ डेस्क. करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर एक मेडिसनल प्लांट है। इसका उपयोग खाने से लेकर दवाई बनाने तक में इस्तेमाल किया जाता है। सुबह खाली पेट अगर करी पत्ता को चबा लिया तो कई तरह की बीमारियों का ट्रीटमेंट हो सकता है। इसमें विटामिन बी, सी, प्रोटीन और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। आइए जानते हैं करी पत्ता के हेल्थ बेनिफिट्स।
28
पाचन में सुधार
करी पत्ता में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। यह अपच, दस्त और कब्ज जैसी समस्याओं को भी कम करने में सहायक होता है।
38
डिटॉक्सिफिकेशन और वेट लॉस
करी पत्ते में डिटॉक्सिफिकेशन गुण होते हैं, जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं और लिवर को स्वस्थ रखते हैं। यह वजन कम करने में भी मदद करता है। बॉडी में फैट को कम करता है और मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है।
48
डायबिटीज को करता है कंट्रोल
करी पत्ते में मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण बल्ड शुगर को कंट्रोल करता है। यह बॉडी में इंसुलिन की उत्तेजना को बेहतर बनाता है। सुबह-सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से डायबिटीज को काबू में रख सकते हैं।
58
कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण
करी पत्ता कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हार्ट के हेल्थ को बेहतर बनाता है।
68
एनीमिया से राहत
करी पत्ते में आयरन और फोलिक एसिड की उच्च मात्रा होती है, जो रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में सहायक होती है और एनीमिया (खून की कमी) को दूर करती है।
78
बालों और स्किन के लिए फायदेमंद
करी पत्ते का उपयोग बालों के स्वास्थ्य के लिए भी किया जाता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है, बालों का झड़ना रोकता है, और बालों में चमक लाता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन बालों को घना बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं जो स्किन को जवां बनाने में मदद करता है।यह स्किन पर फ्री रेडिकल्स के असर को कम करता है और पिंपल्स से दूर रखथा है।
88
इम्यून पावर करता है स्ट्रॉग और सर्दी और खांसी से राहत
करी पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो शरीर के इम्यून पावर को स्ट्रॉग करता है। यह इंफेक्शन से बचाता है। इसके सेवन से सर्दी, खांसी, और गले की खराश जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.