दोपहर में सोना वजन बढ़ाता है, यह एक मिथक है! जानें कैसे स्मार्ट तरीके से झपकी लेने से मिलते हैं कई फायदे और कब हो सकते हैं नुकसान।
दोपहर में सोना अपने-आप में मोटापा बढ़ाने का कारण नहीं होता, लेकिन यदि आपकी लाइफस्टाइल सुस्त है, खानपान गलत है और दोपहर की नींद ज्यादा देर तक या बहुत भारी भोजन के तुरंत बाद ली जाती है, तो यह वजन बढ़ाने में सहायक हो सकता है। दोपहर में सोना वजन बढ़ने का कारण तभी बनता है जब आप इसे गलत तरीके से अपनाते हैं – जैसे बहुत देर तक सोना, भारी खाना खाकर तुरंत लेटना, और पूरे दिन एक्टिव न रहना। अगर आप स्मार्ट ढंग से दोपहर में थोड़ी देर की नींद लेते हैं, तो यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद है। तो चलिए जानते हैं दोपहर में सोने से क्या सच में मोटापा बढ़ता है?
दोपहर में सोने से क्या वजन और मोटापा बढ़ता है
जब वजन नहीं बढ़ता:
अगर आप हल्का लंच करने के बाद थोड़ा आराम करते हैं।
सोने से पहले 15-20 मिनट टहला जाए।
नींद की अवधि 20–30 मिनट तक सीमित रहे।
जब वजन बढ़ सकता है:
भारी भोजन के तुरंत बाद बिस्तर पकड़ लेना।
दोपहर में 1 घंटे से ज्यादा सोना।
दिन में लगातार सुस्ती और शारीरिक गतिविधि की कमी।
दोपहर में सोने के फायदे (Benefits of Afternoon Nap):
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.