जब बीवी के लिए ट्रंप ने घटाया 13KG वजन ! जानें उनका फिटनेस सीक्रेट

Published : Jan 20, 2025, 04:20 PM IST
donald trump

सार

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप की मदद से 13 किलो वजन घटाया। जानिए कैसे मेलानिया के विशेष डाइट प्लान और फिटनेस कोचिंग ने ट्रंप की वेटलॉस जर्नी को सफल बनाया।

हेल्थ डेस्क। अमेरिका की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का शपथ ग्रहण समारोह आज है। उनके साथ फर्स्ट लेडी ऑफ अमेरिका यानी उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद रहेंगी। मेलानिया लग्जरी लाइफ के लिए जानी जाती है। आउटफिट से लेकर फुटवियर तक की कीमत करोड़ों में होती है। वह पहले मॉडल क्षेत्र में सक्रिय थी, हालांकि उन्हें शानदार फिटनेस कोच भी कहा जाता है। मीडिया इंटरव्यू में खुद ट्रंप ने खुलासा किया था, अगर मेलानिया न होती तो वह शायद ही कभी वजन घटा पाते। पत्नी की मदद से उन्होंने लगभग 13 किलो वेट घटाया था।

डोनाल्ड ट्रंप वेटलॉस जर्नी

ट्रंप खाने के शौकीन हैं। उन्हें जंक फूड से लेकर ऑयली चीजें खूब पसंद हैं। ऐसे में मेलानिया ने ट्रंप की मदद करते हुए स्पेशल डाइट प्लान तैयार किया । जहां पूरी तरह से फास्ट फूड और हाई कैलोरीज ड्रिंक पर रोक लगा दी। ट्रंप ने भी इस चार्ट को अपनाया और हेल्दी डाइट प्लान फॉलो किया। उन्होंने कार्ब्स की बजाय हाई प्रोटीन लेना शुरू किया है। जिसमें ट्रंप मुख्यता चिकन, फिश और अंडे खाते थे।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर को दूर भगाने वाला सेब भी कर सकता है बीमार, जानिए कब?

हरी सब्जियों का जूस

ट्रंप को सब्जियां बिल्कुल पसंद नहीं है लेकिन उन्होंने वजन घटाने के लिए हरी सब्जयों का सेवन शुरू किया। जो वेटलॉस जर्नी में सबसे कमाल चीज रही। ये फाइबर और विटामिन से भरपूर होती हैं। ये शरीर में मेटाबॉल्जिम प्रक्रिया को तेज करती हैं। जिससे वेट तेजी से घटता है। ट्रंप को कोक और शुगरी ड्रिंक पीना पसंद था, हालांकि इसे बदलते हुए उन्होंने डिटॉक्स वॉटर का सेवन शुरू किया। वह अपनी केलोरी इंटेक का भी ख्याल रखते हैं।

ये भी पढ़ें- Periods के दौरान गरम पानी का इस्तेमाल कितना सही ? जानें एक्सपर्ट्स की राय

एक्सरसाइज पर किया वर्क

डोनाल्ड ट्रंप 70 साल के करीब हैं। ऐसे में उनके लिए हैवी एक्सरसाइज करना बिल्कुल भी पॉसिबल नहीं है। उन्होंने फिजिकल एक्टिविटी के लिए रनिंग और वॉकिंग शामिल की। जो काम वह कार या दूसरों से करवाते थे। उन्होंने उसे खुद करना शुरू किया। इस अलावा वह दिन में लगभग 10 हजार स्टेप्स जरूर चलते हैं। वह सुबह-सुबह योगा भी करते है। जो उन्हें पॉजिटव रखने में मदद रखती है।

ये भी पढ़ें- सेक्स टॉयज से बढ़ रहीं गंभीर बीमारियां, Hormonal Imbalance भी एक

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

सोनम वांगचुक के 19 दिन के अनशन ने बढ़ाई चिंता, जानिए बिना भोजन शरीर कितने दिन तक बना सकता है एनर्जी?
कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट