
अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, इसलिए लोग अक्सर नाश्ते से लेकर डिनर में इसका सेवन करते हैं। कुछ लोग अंडे के पीले भाग को खाने से परहेज करते हैं। इसकी मुख्य वजह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का डर होता है। इस बारे में इंस्टाग्राम वीडियो की मदद से जानकारी देते हुए अमेरिकी गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पाल ने अहम जानकारी दी। आइए जानते हैं कि अंडे के पीले भाग को खाना कितना सही होता है और किन लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पाल वीडियो के माध्यम से बताते हैं कि अंडे का पीला भाग शरीर के लिए हेल्दी माना जाता है। एक अंडे में 7 ग्राम के करीब प्रोटीन होती है। डॉ. पाल बताते हैं कि अंडे की जर्दी में कोलीन (Choline) नाम का केमिकल होता है, जो मस्तिष्क में एसिटाइलकोलीन नामक रसायन बनाने में मदद करता है। ये केमिकल याददाश्त तेज करने, सीखने और मांसपेशियों के नियंत्रण के लिए जरूरी है। साथ ही अंडे के पीले भाग में विटामिन B12,विटामिन D, प्रोटीन और फैट भी होता है।यानी इसे फेंकना अकलमंदी बिल्कुल नहीं है।
अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल भी होता है। इसे कितनी मात्रा में खाना उचित है, यह आपकी डाइट और हेल्थ पर डिपेंड करता है। अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल या हार्ट संबंधि समस्या है, तो डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह लें।
और पढ़ें: त्योहारों में ज्यादा मिठाई और तला खाना खाने के बाद पेट को कैसे रखें हल्का?
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.