त्योहारों में ज्यादा मिठाई और तला खाना खाने के बाद पेट को कैसे रखें हल्का?

Published : Oct 13, 2026, 03:59 PM IST
6 Tips to control overeating

सार

Digestive health tips: त्योहारों में ज्यादा मिठाई और तला-भुना खाना खाने से पेट भारी और गैस की समस्या हो सकती है। जानें पेट को हल्का रखने के आसान तरीके।

त्योहारों में मिठाई और तली-भुनी चीजों से दूरी बनाना मुश्किल होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा मीठा या तला खाना खाने के बाद पेट भारी, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगले दिन खानपान में थोड़ी सावधानी रखकर पेट को आराम दिया जा सकता है।

गुनगुने पानी पेट को देगा आराम

त्योहार में ज्यादा खाने के अगले दिन सुबह पर्याप्त पानी पिएं। आप सामान्य या गुनगुना पानी ले सकते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी करने में मदद मिलती है। हालांकि, एक साथ बहुत ज्यादा पानी पीने के बजाय थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी पीना बेहतर है।

हल्का और संतुलित नाश्ता करें

पिछली रात ज्यादा खाना खाने के बाद अगले दिन नाश्ता पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है। इसकी जगह हल्का भोजन करें। दलिया, पोहा, मूंग दाल की खिचड़ी या फल जैसे हल्के विकल्प लिए जा सकते हैं। बहुत ज्यादा तला, मसालेदार या मीठा भोजन दोबारा लेने से बचें।

खाने के बाद थोड़ी देर टहलें

भोजन के बाद तुरंत लेटने के बजाय कुछ देर हल्की वॉक करना बेहतर हो सकता है। 10-15 मिनट की आरामदायक चाल से टहलने से शरीर सक्रिय रहता है। हालांकि, भारी भोजन के तुरंत बाद तेज एक्सरसाइज करने से बचें।

और पढ़ें: बिना तंदूर घर पर बनाएं ढाबे सी मिस्सी रोटी, बस आटा गूंथते समय याद रखें ये टिप्स

अगले दिन फाइबर वाली चीजें शामिल करें

पाचन को सामान्य रखने के लिए अगले दिन सब्जियां, फल, दाल और साबुत अनाज जैसे फाइबर वाले खाद्य पदार्थ अपनी डाइट में शामिल करें। फाइबर बढ़ाते समय पानी की पर्याप्त मात्रा लेना भी जरूरी है।

डिटॉक्स ड्रिंक में हर्बल ड्रिंक बेस्ट

ज्यादा मिठाई खाने के बाद शरीर को “डिटॉक्स” करने के लिए कोई खास ड्रिंक या बहुत सख्त डाइट लेने की जरूरत नहीं होती। नींबू पानी या हर्बल ड्रिंक पसंद है तो सामान्य मात्रा में लिया जा सकता है, लेकिन इसे ज्यादा खाने की भरपाई का तरीका न मानें।

और पढ़ें: कुकर में दाल बनाते ही बाहर आने लगता है झाग और पानी? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Cancer Medicine Price: कैंसर की दवाओं पर बड़ा फैसला, 70% तक घटेंगी कीमतें?
अक्टूबर की बदलती हवा में बच्चों को हो सकती हैं ये 5 दिक्कतें, जानें बचाव के तरीके