गट हेल्थ और वेट लॉस के लिए अमृत से कम नहीं! फाइबर से भरपूर 6 सब्जियां

Published : Feb 09, 2025, 10:51 AM IST
गट हेल्थ और वेट लॉस के लिए अमृत से कम नहीं! फाइबर से भरपूर 6 सब्जियां

सार

कब्ज से बचने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और आंतों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए फाइबर युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करें। फाइबर युक्त आहार खाने से भूख कम लगती है, पेट जल्दी भर जाता है और ज्यादा खाने से बचाव होता है।  

Fiber Rich Vegetables For Gut Health: फाइबर से भरपूर खाना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। फाइबर युक्त आहार खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता, इसलिए ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा होता है। कब्ज से बचने, पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और आंतों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए फाइबर युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करें। फाइबर युक्त आहार खाने से भूख कम लगती है, पेट जल्दी भर जाता है और ज्यादा खाने से बचाव होता है। ये वजन कम करने में भी काफी मददगार होता है। आइए जानते हैं कौन सी सब्जियों में सबसे ज्यादा फाइबर पाया जाता है। 

1. ब्रोकली

100 ग्राम ब्रोकली में 2.6 ग्राम फाइबर होता है। ये भूख कम करने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

2. गाजर 

100 ग्राम गाजर में 2.8 ग्राम फाइबर होता है। गाजर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 39 होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए गाजर एक बेहतरीन सब्जी है। 

3. पालक 

100 ग्राम पालक में 2.2 ग्राम फाइबर होता है। ये ब्लड शुगर कम करने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

4. शकरकंद 

100 ग्राम शकरकंद में 3 ग्राम फाइबर होता है। ये भी पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और आंतों की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। 

PCOD की डाइट, सूजन कम करने वाले चमत्कारी Foods

5. फूलगोभी

100 ग्राम फूलगोभी से 2 ग्राम फाइबर मिलता है। ये वजन कम करने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। 

6. हरी मटर 

100 ग्राम हरी मटर में 5.7 ग्राम फाइबर होता है। ये भी पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और आंतों की सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। 

Note: किसी भी तरह का बदलाव अपनी डाइट में करने से पहले किसी आहार विशेषज्ञ या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें।

और पढ़ें: कहीं सुंदरता के चक्कर में जला ना लें चेहरा, फेस स्टीमिंग करने के 4 टिप्स

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत