कहीं सुंदरता के चक्कर में जला ना लें चेहरा, फेस स्टीमिंग करने के 4 टिप्स

Published : Feb 09, 2025, 09:53 AM ISTUpdated : Feb 09, 2025, 09:54 AM IST
Face steaming correct way skin benefits

सार

फेस स्टीमिंग से चेहरे के पोर्स खुलते हैं और गंदगी हटती है। हफ्ते में 5 मिनट की भाप से त्वचा में नैचुरल ग्लो आता है और पिंपल्स की समस्या कम होती है। जानें फेस स्टीमिंग का सही तरीका और इसके फायदे।

Face steaming correct way: चेहरे से गंदगी हटाने और पोर्स को खोलने के लिए फेस स्टीमिंग करना बहुत जरूरी है। सही जानकारी न होने के कारण अक्सर लड़कियां या महिलाएं चेहरा जला लेती हैं। हफ्ते में 5 मिनट की स्टीमिंग स्किन टोन को इंप्रूव करने में मदद करती हैं।

फेस स्टीमिंग से क्या होता है?

वातावरण में फैली गंदगी के कारण अक्सर चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं। इस कारण से पिंपल की समस्या हो जाती है। अगर हफ्ते में केवल 5 मिनट की स्टीमिंग की जाए तो त्वचा की सफाई हो जाती है। साथ ही बंद पोर्स भी खुल जाते हैं। कभी-कभी त्वचा से निकला ऑयल भी पोर्स को बंद कर देता है। स्टीम या भाप लेने से पोर्स साफ हो जाते हैं।

भाप से स्किन होती है हाइड्रेट

एचटी को बताते हुए डॉक्टर मेहनाज कहती हैं कि ब्रेकआउट्स से बचाने के साथ ही फेस स्टीमिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट के अवशोषण को बढ़ाता है। भाप लेने से न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है बल्कि स्किन सर्फिस को ऑक्सीजन भी मिलता है। इससे चेहरे में नैचुरल ग्लो आता है।

झड़ते बालों से परेशान? अपनाएं मेथी का ये अचूक नुस्खा!

ड्राई के साथ ऑयली स्किन के लिए भाप है अच्छी

ऑयली स्किन में पिंपल की अधिक समस्या होती है। स्टीम की मदद से एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है और ब्रेकआउट्स भी नहीं होते। साथ ही सीबम का प्रोडक्शन रेगुलेट होता है। वहीं ड्राई स्किन में भाप लेने से स्किन में मॉस्चराइजर बढ़ता है और त्वचा सॉफ्ट हो जाती है।

फेस स्टीम लेने का सही तरीका

एक स्मॉल सॉसपेन में पानी गर्म करें। अब इसे स्मॉल मीडियम साइज बाउल में ट्रांसफर करें। आप चाहे तो पानी को उबालते समय उसमें ग्रीन टी,कैमोमाइल या फिर अपनी पसंद के असेंशियल ऑयल मिला सकते हैं। भाप लेते समय अपने चेहरे को टॉवल या बड़े कपड़े से ढक लें। ध्यान रखें कि स्टीम के बहुत पास जाने की जरूरत नहीं है, वरना आपका चेहरा जल भी सकता है। हफ्ते में रोजाना नहीं बल्कि एक बार फेस स्टीम लेने से चेहरे को लाभ मिलता है।

और पढ़े: सेहत का खजाना काला अंगूर, जानें 6 फायदे

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत