नाभि से लेकर आंख तक, शरीर में केवल इन चार जगह डाल सकते हैं घी- जानें

Published : Apr 24, 2025, 09:56 AM ISTUpdated : Apr 24, 2025, 11:05 AM IST
Benefits-Of-Applying-Ghee-on-Body

सार

How to use ghee for better health:आंखों, नाक, नाभि और पैरों के तलवों पर घी लगाने के अद्भुत फायदे जानें। रोजाना इस्तेमाल से सेहत में होगा कमाल का बदलाव।

Benefits Of Applying Ghee on Body: आयुर्वेद में घी को अमृत के समान माना गया है। शुद्ध ऑर्गेनिक घी का सेवन करने से शरीर में हेल्दी फैट्स की मात्रा बढ़ती है। इतना ही नहीं घी का सेवन करने से गट हेल्थ बेहतर होती है और स्किन के लिए भी घी बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन अक्सर लोगों का सवाल होता है कि हमें घी का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए? आप खाने में तो घी का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन शरीर के कुछ अंगों पर अगर रोजाना घी लगाया जाए तो इससे अद्भुत फायदे मिलते हैं। आइए हम आपको दिखाते हैं एक ऐसा ही वीडियो जिसमें बताया गया है कि शरीर के इन चार जगह पर आपको घी जरूर लगाना चाहिए।

शरीर में कहां लगाएं घी (desi ghee health tips)

इंस्टाग्राम पर srisritattvausa

 नाम से बने पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में बताया गया है कि शरीर के चार अंगों पर अगर आप घी लगाते हैं, तो इसके अद्भुत फायदे मिलते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, ऐसे में आप भी इन अंगों पर घी लगाकर बेहतरीन फायदे पा सकते हैं।

 

 

आंखों में घी लगाने के फायदे (Applying ghee to eyes): अगर आप शुद्ध देसी घी के एक से दो बूंद आंखों में लगाते हैं, तो इससे स्ट्रेस कम होता है। ड्राई आइस सिंड्रोम की समस्या नहीं होती है। आंखों में जलन है, तो वह कम होती है। आंखों का स्ट्रेन कम होता है और यह आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है।

नाक में घी डालना (Ghee in nose): जी हां, अगर आप अपने नाक के छेद में दो बूंद घी डालते हैं, तो यह आपको एलर्जी से बचाता है। मेंटल लेवल को बैलेंस रखता है, एंजाइटी को कम करता है और सर्दी जुकाम खांसी से भी बचाव करता है। खासकर बच्चों को नाक में घी जरूर डालना चाहिए।

नाभि पर घी लगाने के फायदे (Why put ghee in belly button): नाभि को शरीर का केंद्र बिंदु माना जाता है, जिससे ओवरऑल हेल्थ मेंटेन होती है। ऐसे में अगर आप चुटकी भर घी रात को सोते समय नाभि पर लगा लेंगे, तो इससे कब्ज की समस्या नहीं होगी। इनफर्टिलिटी की समस्या से बचा जा सकता है, स्किन और हेयर के लिए यह फायदेमंद होता है और नाभि में घी लगाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

पैरों के तलवों पर घी लगाने के फायदे (Ghee on feet benefits): रात को सोते समय अगर आप थोड़े से घी को अपने पैरों के तलवे पर लगाकर मसाज करें, तो इससे मूड फ्रेश होता है। पैरा सिंपैथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिव होता है। यह आपकी हर बॉडी पार्ट को रिजूवनेट करने में भी मदद करता है। ऐसे में अगली बार आप भी घी खाने के साथ अपनी बॉडी के इन चार अंगों पर घी जरूर लगाएं। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा